scorecardresearch
 
Advertisement

ऑस्कर्स 2026: One Battle After Another बनी बेस्ट पिक्चर, माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर... देखें विनर्स लिस्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 मार्च 2026, 8:48 AM IST

Oscars 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट पूरी हो चुकी है. एकेडमी अवॉर्ड्स में इस बार रायन कूगलर की 'सिनर्स' और पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. 'सिनर्स' ऑस्कर में 16 नॉमिनेशंस के साथ इतिहास बनाकर इस इवेंट में पहुंची थी. जबकि 'वन बैटल आफ्टर एनदर' को 113 नॉमिनेशन मिले थे. चलिए बताते हैं सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाली इस शानदार शाम मे किसके हाथ कौन सा अवॉर्ड लगा.

oscars 2026: One Battle After Another wins Best Picture with total 6 wins, Sinners gets Michael B Joradan Best Actor oscars 2026: One Battle After Another wins Best Picture with total 6 wins, Sinners gets Michael B Joradan Best Actor

लॉस एंजेलिस की डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के सारे विनर्स अनाउंस  हो चुके हैं. कॉमेडियन कोनान ओ'ब्रायन ने इस बार शो होस्ट किया और उनके चटपटे अंदाज ने लोगों को काफी एंटरटेन किया. रायन कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा, 16 नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनकर इस इवेंट में पहुंची थी. बेस्ट एक्टर कैटेगरी में माइकल बी. जॉर्डन और टिमथी शैलमे के बीच कड़ी टक्कर थी.

इस बार भारत के लिए ऑस्कर्स में उम्मीद करने लायक कुछ भी नहीं था. लेकिन हमारी अपनी देसी गर्ल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा शो की प्रेजेंटर्स में से एक रहीं. वो अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं. व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में वो स्टनिंग लगीं. प्रियंका बतौर प्रेजेंटर अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं.

इंडियन-अमेरिकन फिल्ममेकर गीता गंभीर पर भी भारतीय फैंस की नजरें टिकी हुई थीं. उन्हें दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटिगरी में उनकी फिल्म 'द परफेक्ट नेबर' रेस में थी. वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए उनकी 'द डेविल इज बिजी' नॉमिनेट हुई है. फाइनली इंटरनेशनल सिनेमा का सबसे बाद इवेंट पूरा हो चुका है. ऑस्कर्स रेड कार्पेट पर नए विनर्स अपनी ट्रॉफीज के साथ नजर आने लगे हैं. आइए बताते हैं इस बार के विनर्स कौन रहे...

8:24 AM (44 मिनट पहले)

ऑस्कर्स 2026: 'वन बैटल आफ्टर एनदर' और 'सिनर्स' का जलवा

Posted by :- Subodh Mishra

ऑस्कर्स 2026 में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन रायन कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' को मिले थे. 16 नॉमिनेशंस के साथ इसने ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन इस फिल्म को कुल 4 अवॉर्ड मिले- बेस्ट एक्टर, बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी. 

'वन बैटल आफ्टर एनदर' ऑस्कर्स 2026 में 13 नॉमिनेशंस के साथ दूसरी सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म थी. मगर जीत के मामले में ये फिल्म टॉप पर रही. इसने कुल 6 ऑस्कर जीते- बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन), बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पिक्चर. 

भारत में 'सिनर्स' जियो हॉटस्टार पर और थोड़ी बेहतर क्वालिटी में, रेंट के ऑप्शन के साथ अमेजन प्राइम पर अवेलेबल है. और 'वन बैटल आफ्टर एनदर' जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. 

8:08 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर एनदर

Posted by :- Subodh Mishra

'वन बैटल आफ्टर एनदर' ने ऑस्कर्स का सबसे बड़ा माने जाने वाला अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पॉल थॉमस एंडरसन के डायरेक्शन में बनी वॉर्नर ब्रदर्स की इस फिल्म को 'बेस्ट पिक्चर' का अवॉर्ड दिया गया है. 

8:03 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका बकली

Posted by :- Subodh Mishra

क्लोई जाओ की फिल्म 'हैमनेट' में अपनी एक्टिंग से दुनिया भर में तारीफ़ें बटोर रहीं जेसिका बकली को अल्टिमेट कामयाबी मिली है. उन्हें करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. 

7:52 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)

Posted by :- Subodh Mishra

'सिनर्स' के खाते में बहुत बड़ी जीत आई है. फिल्म में डबल रोल निभाने के लिए लीड स्टार माइकल बी जॉर्डन को उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. 

Advertisement
7:48 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)

Posted by :- Subodh Mishra

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. ये फिल्म दुनिया भर में क्रिटिक्स से लेकर, ऑडियंस तक के लिए सरप्राइज पैकेज की तरह आई थी. 

7:45 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट सॉन्ग- गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स)

Posted by :- Subodh Mishra

'के-पॉप डेमन हंटर्स' ने सबसे बड़ा सरप्राइज इस कैटेगरी में दिया. इसका गाना 'गोल्डन' ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाला पहला के-पॉप सॉन्ग बन गया है. 

7:45 AM (एक घंटा पहले)

'वन बैटल आफ्टर एनदर' के नाम 4 ऑस्कर

Posted by :- Subodh Mishra

'वन बैटल आफ्टर एनदर' ऑस्कर्स में अपनी धाक जमाए हुए है. ये फिल्म अभी तक 4 अवॉर्ड जीत चुकी है- बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन), बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग. 

7:36 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू

Posted by :- Subodh Mishra

ऑस्कर नॉमिनेशंस में सरप्राइज बनकर उभरी नॉर्वेजियन फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म चुना गया. 

7:30 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले

Posted by :- Subodh Mishra

'सिनर्स' के राइटर-डायरेक्टर रायन कूगलर को बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया है. बेस्ट एडिटिंग, ऑरिजिनल स्कोर और ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले के साथ 'सिनर्स' के खाते में तीन ऑस्कर्स हो गए हैं. 

Advertisement
7:23 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ

Posted by :- Subodh Mishra

ऑस्कर्स 2026 की फेवरेट मानी जा रही 'सिनर्स' के लिए लगातार अवॉर्ड बरस रहे हैं. इस फिल्म के लिए ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीता. ये टेक्निकल अवॉर्ड जीतने वाली वो पहली महिला हैं. 

7:19 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट फिल्म एडिटिंग- एंडी जर्गेनसन

Posted by :- Subodh Mishra

लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर एनदर' इस ऑस्कर्स में कमाल कर रही है. अब इस फिल्म के लिए एंडी जर्गेनसन को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर मिला है. 

7:17 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट एनिमेटेड फीचर- के-पॉप डेमन हंटर्स

Posted by :- Subodh Mishra

शानदार एनिमेशन से दुनिया भर का दिल जीत चुकी 'के-पॉप डेमन हंटर्स' के लिए अल्टिमेट सक्सेस मोमेंट का दिन भी आ गया. इसे बेस्ट एनिमेटेड फीचर का अवॉर्ड दिया गया. 

7:14 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- The Girl Who Cried Pearls

Posted by :- Subodh Mishra

कैनेडियन शॉर्ट फिल्म The Girl Who Cried Pearls को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया. 

7:12 AM (एक घंटा पहले)

बेस्ट साउंड- F1

Posted by :- Subodh Mishra

ब्रैड पिट की कार रेसिंग ड्रामा 'F!' को ऑस्कर की 6 कैटेगरिज में नॉमिनेशन मिले थे. इस फिल्म ने बेस्ट साउंड कैटेगरी में जीत के साथ खाता खोला है. 

Advertisement
7:08 AM (2 घंटे पहले)

बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर- सिनर्स

Posted by :- Subodh Mishra

'सिनर्स' के लिए म्यूजिक कंपोजर लडविग गोरानसन (Ludwig Goransson) ने अपना तीसरा ऑस्कर जीता. इससे पहले वो 'ब्लैक पैंथर' (2019) और 'ओपेनहाइमर' (2024) के लिए भी बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर का ऑस्कर जीत चुके हैं. 

7:03 AM (2 घंटे पहले)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकेंस्टीन

Posted by :- Subodh Mishra

'फ्रैंकेंस्टीन' के खाते में मल्टिपल ऑस्कर्स का खाता खुल चुका है. इस फिल्म के लिए केट हॉली को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया. 

7:01 AM (2 घंटे पहले)

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकेंस्टीन

Posted by :- Subodh Mishra

हॉरर ड्रामा 'फ्रैंकेंस्टीन' की पीरियड सेटिंग को शानदार तरीके से क्रिएट करने के लिए माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी को ये अवॉर्ड दिया गया. 

6:56 AM (2 घंटे पहले)

बेस्ट कास्टिंग का सबसे पहला ऑस्कर

Posted by :- Subodh Mishra

98वें  ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहली बार बेस्ट कास्टिंग कैटेगरी में भी अवॉर्ड देने की शुरुआत हुई. इस नई कैटेगरी में सबसे पहला अवॉर्ड 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के लिए कसांद्रा कुलुकुंडिस (Cassandra Kulukundis) को दिया गया. 

6:47 AM (2 घंटे पहले)

पति निक संग दिखीं प्रियंका

Posted by :- Hansa Koranga

प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर के रेड कारपेट पर पति निक जोनस के साथ देखा गया. व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में वो स्टनिंग लगीं. प्रियंका बतौर प्रेजेंटर अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं. पति निक संग उन्होंने जमकर पोज दिए. एक्ट्रेस का लुक वायरल हो रहा है.

Advertisement
Advertisement