scorecardresearch
 

धुरंधर के लिए क्रेजी हुआ यूट्यूबर, दुबई से फ्लाइट लेकर पहुंचा दिल्ली, जंग का नहीं डर

डायरेक्टर आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म देखने वालों की लंबी तादाद लगी हुई है. इस बीच यूट्यूबर गौरव चौधरी फिल्म देखने दुबई से इंडिया आ गए हैं.

Advertisement
X
यूट्यूबर ने देखी धुरंधर (PHOTO: Screengrab)
यूट्यूबर ने देखी धुरंधर (PHOTO: Screengrab)

डायरेक्टर आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यूज हुए. फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट की धमाकेदार सक्सेस के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यूट्यूबर गौरव चौधरी फिल्म देखने के लिए इतने बेताब थे कि वो फ्लाइट लेकर सीधा दुबई से दिल्ली आ गए. 

धुरंधर के लिए दीवानगी
यूट्यूबर गौरव चौधरी को टेक गुरुजी के नाम से जाना जाता है. गौरव ने X पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उनका मॉर्निंग रूटीन और दुबई से दिल्ली का सफर दिखाया गया है. 

वीडियो शेयर करते हुए गौरव ने लिखा, जब आप सिर्फ मूवी देखने दुबई से दिल्ली फ्लाइट लेने का फैसला करते हो, तो क्या होता है?

वीडियो में गौरव का मॉर्निंग वर्कआउट दिखा. फिर उन्होंने अपना सामान पैक किया और एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं. वो एमिरेट्स की फ्लाइट में बैठकर दुबई से दिल्ली पहुंचे गए. उनकी फ्लाइट दोपहर बजे लैंड हुई थी. गौरव ने एम्बिएंस मॉल के PVR डायरेक्टर्स कट में 5 बजे का शो देखा. वो फिल्म शुरू होने से ठीक 11 मिनट पहले वहां पहुंचे थे. 

वीडियो के मुताबिक, गौरव बेंगलुरु में कुछ काम निपटाने के बाद 21 मार्च की सुबह दुबई लौट जाएंगे. वो लिखते हैं कि जब आप ओवरथिंकिंग बंद करो और मोमेंट को एंजॉय करने लगो, तो लाइफ बेहतर लगती है. 

Advertisement

क्यों आना पड़ा दिल्ली?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी के आखिरी महीने में ईरान ने UAE पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया था. UAE पर ईरानी एयरस्ट्राइक्स जारी हैं. जंग की वजह से वहां के लोगों की रोजमर्रा की लाइफ पर असर पड़ा है. जंग के बीच गौरव का दुबई से इंडिया आकर धुरंधर देखना बताता है कि वो कितने क्रेजी हैं. खैर धुरंधर के लिए फैन्स जो ना करे, वही कम लगता है. 

आप मूवी देखने गए या नहीं?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement