scorecardresearch
 

क्या बेटी का ये नाम रखकर आलिया भट्ट निभाएंगी रियलिटी शो पर किया वादा?

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब पेरेंट्स बन गए हैं. रविवार सुबह आलिया ने एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है. जहां फैन्स और इंडस्ट्री में इस खबर से बहुत एक्साइटमेंट है, वहीं कपूर परिवार में खुशी का माहौल है. लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया ने 2019 में बेटी होने पर ये नाम रखने का वादा किया था?

Advertisement
X
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड फैन्स के फेवरेट कपल्स में गिने जाते हैं. 'ब्रह्मास्त्र' जैसी जोरदार हिट फिल्म देने वाली इस जोड़ी को फैन्स का प्यार तबसे मिल रहा है जब पहली बार इनके डेट करने की खबर आई थी.

2018 में रणबीर और आलिया ने एक साथ सोनम कपूर की शादी में पहुंचकर पहली बार पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था. अप्रैल 2022 में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर के रणबीर और आलिया ने फैन्स को खुशी मनाने का एक बेहतरीन मौक़ा दिया था. और अब रविवार का दिन इनके चाहनेवालों के लिए एक बड़ा दिन बनकर आया है. 

मां बनीं आलिया भट्ट 

1999 में अक्षय कुमार की फिल्म 'संघर्ष' में, 6 साल की उम्र में पहली बार फैन्स के सामने आईं आलिया अब खुद मां बन चुकी हैं. रविवार सुबह मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर फैन्स आलिया और रणबीर को खूब बधाई दे रहे हैं. हमेशा से इस कपल को खूब प्यार देने वाली इंटरनेट की जनता जहां एक तरफ आलिया की नन्ही परी का पहला फोटो देखने के लिए एक्साइटेड हैं. वहीं कुछ फैन्स की नजर अब इस बात पर है कि रणबीर और आलिया की बेटी का नाम क्या रखा जाएगा. 

Advertisement

आलिया ने किया था बेटी का ये नाम रखने का वादा
बात 2019 की है, जब आलिया और रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'गली बॉय' प्रमोट करने के लिए 'सुपर डांसर 3' पर पहुंचे थे. शो के एक कंटेस्टेंट सक्षम शर्मा जितना अपने डांस के लिए पॉपुलर थे, उतना ही अपने मजेदार इंग्लिश स्पेलिंग के लिए. 8 साल की उम्र में बहुत बच्चों की स्पेलिंग ज्यादा अच्छी नहीं होती, लेकिन सक्षम जो गलत स्पेलिंग भी बताते थे वो बहुत मजेदार होती थी. 

शो पर सक्षम ने रणवीर सिंह के नाम की स्पेलिंग 'RANVAE SING' बताई थी, जिसपर एक्टर ने कहा था, 'हां, फ्रेंच में मेरा नाम ऐसे ही बोला जाता है.' जब बारी आलिया की स्पेलिंग बताने की आई, तो सक्षम ने कहा, 'ALMAA', जिसे 'अलमा' पढ़ा जाएगा. तब आलिया ने कहा था कि अगर उन्हें भविष्य में बेटी होती है, तो वो उसका नाम 'अलमा' रखेंगी. 

अब जब आलिया ने बेटी को जन्म दिया है, तो जनता को सक्षम और 'सुपर डांसर 3' का ये एपिसोड फिर से याद आ रहा है. 3 साल बाद सक्षम की स्पेलिंग तो शायद दुरुस्त हो चुकी होगी, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि आलिया की बेटी का नाम 'अलमा' रखा जाता है या नहीं! 

 

Advertisement
Advertisement