scorecardresearch
 

सलमान ने किया डायरेक्टर विवेक वासवानी को परेशान, बोले- दोबारा काम नहीं करना चाहता हूं

बॉलीवुड में आज भी कोई ऐसा नहीं होगा, जो सलमान खान के साथ काम ना करना चाहते हो. लेकिन फिल्म 'पत्थर के फूल' में काम कर चुके राइटर-एक्टर विवेक वासवानी का कहना हैं कि वो सलमान के साथ काम नहीं करना चाहते.

Advertisement
X
सलमान पर बोले विवेक वासवानी (Photo: x/@BeingSalmanKhan/@FanViveck)
सलमान पर बोले विवेक वासवानी (Photo: x/@BeingSalmanKhan/@FanViveck)

एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर विवेक वासवानी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कई चौंकाने वाले और बड़े खुलासे किए हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म 'पत्थर के फूल' के बाद उन्होंने एक्टर के साथ कोई काम क्यों नहीं किया? हालांकि उन्होंने सुपरस्टार के कुछ कामों की खुलकर तारीफ भी की.

विक्कली लालवानी को दिए इंटरव्यू में विवेक वासवानी ने शाहरुख खान, आर्यन खान और जया बच्चन जैसे सितारों पर भी बात की. लेकिन उन्होंने सलमान खान के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस को लेकर भी रिएक्शन दिया.

जब विवेक से पूछा गया कि उन्हें फिल्म 'पत्थर के फूल' के बाद सलमान के साथ दोबारा काम करने का मन नहीं हुआ?  तो वासवानी ने साफ बिना सोचे हुए कह दिया, 'नहीं हुआ.'  उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी जगह काम नहीं कर सकता, जहां शराब हो.'

सलमान पर बोले विवेक
उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी जगह काम ही नहीं कर सकता, जहां लोग शराब पीते हो और इनडिसिप्लिन के साथ काम करते हों.  हालांकि अगर मुझे वो सलमान खान मिले जो डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ काम करते हैं तो मैं जरूर काम करना चाहूंगा.  क्योंकि सलमान खान उनके साथ पूरे डिसिप्लिन में रहते हैं, पूरी तरह से प्रोफेशनल, अपना बेस्ट काम देते हुए. 

Advertisement

विवेक वासवानी यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, 'कुछ फिल्म मेकर्स सलमान को पूरी तरह से कंट्रोल में रखते हैं. जैसे आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या. ये ऐसे डायरेक्टर्स हैं, जो सलमान के नाम पर फिल्में नहीं बनाते.  इन्हें काफी सम्मान मिलता हैं, क्योंकि ये बहुत बड़े बैनर हैं. वे किसी भी तरह का हस्तक्षेप की परमिशन नहीं देते. क्योंकि उन्हें सलमान एक्टर के तौर पर चाहिए होता है, सुपरस्टार के रूप में नहीं. 

'मेरा भी ये ही मानना है कि अगर आप कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो डायेरक्टर से साथ बैठिए, डायलॉग बदलिए, अपना कॉस्ट्यूम बदलिए. लेकिन इनडिसिप्लिन बर्दाश्त नहीं है.'

सलीम खान ने लिखी कहानी
विवेक ने लिखा, 'पत्थर के फूल' को सलमान के पिता सलीम खान वहां मौजूद थे. उन्होंने ही इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी. हालांकि सलमान ने कुछ सजेशन दिए थे. हालांकि राइटर का फैसला ही आखिरी होता है.  लेकिन सुझाव देना बुरा नहीं होते.'

'मुझे याद हैं कि जब सलीम-जावेद लिख रहे थे, तो मैंने सुना था कि वो एक शब्द भी बदलने की परमिशन आपको नहीं देते थे. क्योंकि आपको उनके कद का सम्मान करना पड़ता है. इसलिए वो फिल्में सफल हुई.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement