अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संकट के बीच ओमान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उसने तेहरान का समर्थन किया तो अमेरिका कड़ा जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा. मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि होर्मुज स्ट्रेट जुड़े किसी भी अस्थायी समझौते को तभी स्वीकार किया जाएगा जब सभी पक्ष अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि ओमान को भी अन्य देशों की तरह जिम्मेदार व्यवहार करना होगा, अन्यथा उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जा सकते हैं. ट्रंप के इस बयान को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.