आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया. विराट कोहली ने नाबाद 75 रन बनाए. RCB ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीता. कोहली 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. जीत के बाद RCB ने अपनी फैमिली के साथ क्रिकेट ग्राउंड पर जश्न मनाया. विराट ने लेडीलव अनुष्का संग अपनी खुशी सेलिब्रेट की.
विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री
स्टेडियम में कपल की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हो रखे हैं. मैच जीतने के बाद विराट ने अनुष्का को देखकर फ्लाइंग kiss दी. अनुष्का भी फूले नहीं समाईं. उन्होंने पति को चियर अप करते हुए तालियां बजाईं. फिर प्लाइंग kiss दी. ग्राउंड में उनकी दमदार केमिस्ट्री दिखी. एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट अनुष्का के बालों को संवारते हुए दिख रहे हैं. कपल का ऐसा रोमांटिक साइड पब्लिकली कम ही नजर आता है. क्रिकेटर अनुष्का के चेहरे पर कुछ लगा हुआ हटाते हैं. फिर बालों पर हाथ फेरते हैं. इसके बाद दोनों कुछ बात करते हैं.
कपल की एक और फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है. इसमें विराट ने लेडी लव अनुष्का का हाथ थामा हुआ है. फैंस उनकी केमिस्ट्री को देखकर मुरीद हो गए हैं. यूजर ने लिखा- लगता नहीं ये मैरिड कपल है. ऐसा लगता है वो अभी भी डेट कर रहे हैं. किसी ने कहा- विराट और अनुष्का कपल गोल्स देते हैं. फैंस ने अनुष्का को विराट की लकी लेडी कहा है. आईपीएल का फाइनल देखने एक्ट्रेस व्हाइट टॉप, डेनिम जींस में दिखीं. उन्होंने तुलसी की माला गले में पहनी हुई थी.
इंटरनेट पर विराट-अनुष्का ही छाए हुए हैं. ट्रॉफी के साथ कपल की फोटो वायरल हो रही है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के भतीजे संग जीत का जश्न मना रहे हैं. क्रुणाल के नन्हे राजकुमार को गोद में लेकर विराट खुशी से झूमते हुए दिखे. ये एडोरेबल मोमेंट दूर खड़ी अनुष्का शर्मा मुस्कुराते हुए देख रही थीं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने आरसीबी को जीत की बधाई दी है. उन्हें डिजर्विंग विनर बताया है.