scorecardresearch
 

इतना बड़ा हो गया अनुष्का का लाडला अकाय, बेटे संग घूमते दिखे विराट, Video

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. होली के मौके पर अनुष्का-विराट के बेटे का वीडियो देखकर फैन्स का दिन बन गया है.

Advertisement
X
 विराट का वीडियो वायरल (PHOTO: Instagram @anushkasharma)
विराट का वीडियो वायरल (PHOTO: Instagram @anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता हैं. शादी के चार साल बाद कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया. फरवरी 2024 में वो बेटे अकाय के मम्मी-पापा बने. विराट और अनुष्का ने आज तक अपने बच्चों को फेस रिवील नहीं किया है. अब सोशल मीडिया पर उनके बेटे अकाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैन्स सरप्राइज हैं. 

बेटे संग दिखे विराट 
विराट और अनुष्का बेहद प्राइवेट कपल हैं. वो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि वो लंदन शिफ्ट होकर आम इंसान की जिंदगी जी रहे हैं. होली के मौके पर इंटरनेट पर विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट अपने बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर वॉक करते दिख रहे हैं.  

नन्हा अकाय इधर-उधर भाग रहा है और विराट उसके पीछे-पीछे हैं. पापा-बेटे का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट का दिल खुशी से झूम उठा है. एक ने लिखा कि अकाय कितना बड़ा हो गया. दूसरे ने लिखा कि विराट अपनी लाइफ खुलकर जिएं इसलिए वो लंदन शिफ्ट हुए हैं. अन्य ने लिखा कि किंग विद लिटिल किंग. कई लोगों ने कहा कि बेस्ट पापा इन द वर्ल्ड. एक फैन ने लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है कि विराट-अनुष्का का बेबी इतना बड़ा हो गया. 

Advertisement

पहुंचे थे वृंदावन 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही प्रेमानंद महाराज को अपना गुरू मानते हैं. अनुष्का-विराट प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन आते रहते हैं. हाल ही में दोनों को एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनका सतसंग सुनते देखा गया था. 

प्रेमानंद महाराज के कहने पर विराट राधा नाम का जाप भी करने लगे हैं, उनका ये बदला अवतार फैन्स को काफी शॉक्ड कर जाता है. क्योंकि एक समय था जब विराट कहते थे कि क्या मैं पूजा-पाठ टाइप दिखता हूं. पर अनुष्का से शादी के बाद वो पूरी तरह बदल गए. अब विराट पूजा-पाठ में यकीन करते हैं और भक्ति मार्ग पर चलकर लाइफ बेहतर बना रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement