scorecardresearch
 

IPL 2026: हार्दिक पंड्या के नन्हे भतीजे को गोद में लेकर झूमे विराट कोहली, देखती रहीं अनुष्का शर्मा, मनाया जीत का जश्न

IPL में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साथ मिलकर जीत का जोरों-शोरों से जश्न मनाया. कपल के कई एडोरेबल वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. आपने देखे?

Advertisement
X
विराट कोहली ने मनाया जीत का जश्न (Photo: Social Media)
विराट कोहली ने मनाया जीत का जश्न (Photo: Social Media)

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार अपनी दूसरी ट्रॉफी जीत ली है. आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न विराट कोहली ने हमेशा की तरह अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा संग मनाया. विराट-अनुष्का ने एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है. 

विराट-अनुष्का ने मनाया जश्न

RCB की लगातार दूसरी जीत पर फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. लेकिन विराट की जीत से सबसे ज्यादा खुश अनुष्का शर्मा नजर आईं. RCB के विनिंग मोमेंट पर अनुष्का खुशी से झूमती दिखीं. 

विराट ने भी अपनी जीत का जश्न अपनी डार्लिंग वाइफ संग मनाया. मैदान से विराट और अनुष्का के कई लवी-डवी मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उन्हें पावर कपल बता रहे हैं. 

 

क्रुणाल पंड्या के बेटे संग विराट का दिखा बॉन्ड

विराट कोहली का क्रुणाल पंड्या के बेटे और हार्दिक पंड्या के भतीजे संग भी एडोरेबल वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. IPL फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली मैदान में क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या के बेटे को गोद में लेकर लाड करते दिखे. विराट, क्रुणाल पंड्या के बेटे संग खेलते भी नजर आए. दोनों का खूबसूरत बॉन्ड फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. वहीं, इस दौरान अनुष्का शर्मा भी विराट संग मौजूद नजर आईं. क्रुणाल पंड्या के बेटे संग विराट को खेलता देख अनुष्का खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं. 

Advertisement

विराट को क्रुणाल पंड्या के बेटे संग खेलता देख फैंस को उनके बच्चों वामिका और अकाय की याद आ रहे हैं. फैंस कपल के बच्चों का दीदार करने को बेकरार हैं. मगर विराट-अनुष्का अपने बेटा-बेटी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement