scorecardresearch
 

हीरोपंती 2 के प्रमोशन पर Tiger Shroff को देख बेहोश हुई फैन, एक्टर ने लगाया गले

टाइगर और तारा सुतारिया मुंबई के इवेंट में प्रमोशन के लिए गए थे. इस इवेंट में टाइगर श्रॉफ की एक दीवानी उन्हें साक्षात अपने सामने देखकर बेहोश हो गई. इसके बाद इवेंट की टीम के लोगों ने उसे संभाला. फिर टाइगर ने भी फैन को स्टेज पर बुलाकर उसे गले लगाया और उससे बात की.

Advertisement
X
फैन के साथ टाइगर श्रॉफ
फैन के साथ टाइगर श्रॉफ
स्टोरी हाइलाइट्स
  • टाइगर को देख बेहोश फैन
  • हीरोपंती 2 का प्रमोशन
  • एक्टर ने फैन से की मुलाकात

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी नई फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. टाइगर अपनी को-स्टार तारा सुतारिया संग मिलकर इस फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि उन्हें फैंस का दीवानापन भी खूब देखने को मिल रहा है. हाल ही में टाइगर श्रॉफ फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे. यहां उनकी एक फैन उन्हें देखकर बेहोश ही हो गई.

टाइगर को देख बेहोश हुई उनकी फैन

टाइगर और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) मुंबई के इवेंट में प्रमोशन के लिए गए थे. इस इवेंट में टाइगर श्रॉफ की एक दीवानी उन्हें साक्षात अपने सामने देखकर बेहोश हो गई. इसके बाद इवेंट की टीम के लोगों ने उसे संभाला. फिर टाइगर ने भी फैन को स्टेज पर बुलाकर उसे गले लगाया और उससे बात की.

इस मौके का सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भीड़ के बीच में टाइगर श्रॉफ की फीमेल फैन बेहोशी जैसी हालत में खड़ी है. उसके आसपास कुछ बाउंसर्स नजर आ रही हैं. उन्होंने फैन को थामा हुआ है और उसे पानी पिलाने की कोशिश करती दिख रही हैं. ये फैन अपनी खराब हालत के बावजूद टाइगर श्रॉफ संग एक मुलाकात की डिमांड के इशारे कर रही हैं. इसके बाद उस फैन को फिल्म से जुड़े क्रू और बाउंसर्स स्टेज तक टाइगर श्रॉफ के पास लेकर जाते हैं. टाइगर उन्हें देखते हैं गले से लगा लेते हैं. यह देखकर वहां मौजूद फैंस एक्टर को चीयर करने लगते हैं.

Advertisement

Ajay Devgn बने रैपर, यशराज मुखाटे संग रनवे 34 पर किया रैप, फैंस ने बताया- सुपर कूल

वैसे वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस लड़की के मजे भी लिए जा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि लड़की ने बहाना बनाकर टाइगर से मुलाकात की है. एक यूजर ने लिखा, 'सेलिब्रिटी से मिलने की निंजा टेक्नीक.' दूसरे टाइगर का ही डायलॉग कमेंट में चिपका दिया, उसने मजे लेते हुए लिखा, 'छोटी बच्ची हो क्या.' तीसरे ने लिखा, 'टाइगर को अपनी छोटी बच्ची मिल गई.'

हीरोपंती 2 की बात करें तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. उनके साथ तारा सुतारिया, अमृता सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. अहमद खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. ये फिल्म 29 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी.

 

Advertisement
Advertisement