scorecardresearch
 

कैमरे पर गालियां देने का सुनीता को नहीं पछतावा, बोलीं- वो औरत नहीं जो बर्दाश्त करूं

रियलिटी शो लॉकअप में सुनीता आहूजा को गालीगलौच करने पर खूब ट्रोल किया गया था. अब एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने पूछा- कौन सी औरत गाली नहीं देती?

Advertisement
X
गालियां देने पर ट्रोल हुईं सुनीता (Photo: Screengrab)
गालियां देने पर ट्रोल हुईं सुनीता (Photo: Screengrab)

रियलिटी शो लॉकअप में सुनीता आहूजा की जर्नी खत्म हो चुकी है. लॉकअप में उनकी बेल कराने पति गोविंदा और बेटी टीना दत्ता आई थीं. ये सुनीता का पहला रियलिटी शो था. शो में उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि लॉकअप में मिलने वाले बेस्वाद खाने पर सुनीता का गुस्सा भी भड़का था. शो में कई दफा इरिटेट होकर उन्होंने गालीगलौच की थी.

सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

हीरो नंबर 1 की पत्नी को टीवी पर गालीगलौच करता हुआ देखकर फैंस के होश उड़ गए थे. यूजर्स ने सुनीता को ट्रोल किया. लोगों ने कहा कि इस उम्र में वो टीवी पर ऐसी भद्दी गालियां बोल रही हैं. ऐसे में यूथ को क्या मैसेज मिलेगा? अब IANS संग बातचीत में सुनीता ने हेटर्स को जवाब दिया है. वो कहती हैं- मुझे एक बात बताओ अगर कोई आपको गाली देगा तो आप क्या बोलेगे? ये कहोगे कि भैया आपने एक गाली दी मुझे, आपको दो और बता देता हूं, मुझे आप दो गाली और दे दो. इतनी तो मैं बेवकूफ नहीं हूं. अगर आपको कोई उंगली करेगा तो आप क्या बोलोगे, भैया और कर लो. नहीं ना? 

सुनीता का मानना है कि हर महिला को वक्त पड़ने पर बोलना चाहिए, अपनी आवाज को उठाना चाहिए, चुप नहीं बैठना चाहिए. वो कहती हैं- मैं उन औरतों में से नहीं हूं जो सब चीजें बर्दाश्त करके बैठ जाती हैं. मैं सब औरतों को यही बोलूंगी कि भैया अपनी जिंदगी जियो, अपने लिए जियो. मैंने क्या गलत बोला? कौन सी औरत गाली नहीं देती, मुझ बताओ?

Advertisement

सुनीता शो से निकलने के बाद लगातार इंटरव्यूज देने में बिजी हैं. उन्होंने शो में अपनी जर्नी को रिवील किया. बताया कि हेल्थ इश्यूज की वजह से वो लॉकअप से बाहर आई हैं. एकता कपूर के कहने पर वो ये शो करने के लिए मानी थीं. लेकिन लॉकअप में उनका शुगर लेवल लगातार बढ़ रहा था. उन्हें स्ट्रेस हो रहा था. ये सब देखते हुए उन्होंने मेकर्स से शो छोड़ने की अपील की थी. सुनीता को अब फैंस शो में मिस कर रहे हैं. सुनीता ने अपने इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे को जमकर बैकलैश किया है. शो में शिल्पा ने उनकी शादी पर कमेंट किया था. जिसपर सुनीता नाराज हुई थीं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement