scorecardresearch
 

‘राका’ में शाहरुख खान की एंट्री, अल्लू अर्जुन की फिल्म में करेंगे कैमियो, एटली ने तैयार किया हिट फॉर्मूला!

अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ में शाहरुख खान के कैमियो की खबर से फिल्म का बज और बढ़ गया है. दीपिका पादुकोण के साथ ये फिल्म एक बड़ा पैन इंडिया प्रोजेक्ट बन चुकी है.

Advertisement
X
राका में शाहरुख का कैमियो! (Photo: Screengrab)
राका में शाहरुख का कैमियो! (Photo: Screengrab)

भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज सुनने में आ रहा है. देशभर में मौजूद शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन के चाहने वाले इस खबर को सुनकर अपनी सीट से उछल पड़ेंगे. बात ही ऐसी है! दरअसल, शाहरुख जल्द ही 'राका' में कैमियो करते नजर आ सकते हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं और इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.

अल्लू की फिल्म में शाहरुख का कैमियो!

आजतक के सोर्स के मुताबिक, शाहरुख खान इस फिल्म में छोटा-सा रोल निभाने के लिए तैयार हो गए हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनकी एटली, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ अच्छी बॉन्डिंग है. इससे पहले शाहरुख और एटली ने फिल्म जवान में साथ काम किया था, जो सुपरहिट रही थी.

दिलचस्प बात ये है कि पहले अल्लू को ‘जवान’ में कैमियो करना था, लेकिन पुष्पा : द रूल की शूटिंग की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए. अब ‘राका’ में इन सितारों का साथ आना फैंस के लिए खास माना जा रहा है.

‘राका’ अल्लू अर्जुन और एटली की पहली फिल्म है और इसे एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जा रहा है. फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है और इसमें दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. बहुत सारी पहली बातों में से एक ये भी है कि दीपिका पहली बार अल्लू के साथ फिल्म करती दिखेंगी. इनके फ्रेश जोड़ी के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं. 

Advertisement

ग्रैंड लेवल पर होगी शूटिंग

खबरों के मुताबिक, ये फिल्म एक बड़े लेवल की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म होगी, जिसमें हाई-लेवल VFX का इस्तेमाल किया जा रहा है. कई इंटरनेशनल स्टूडियो भी इसमें काम कर रहे हैं ताकि फिल्म को ग्रैंड बनाया जा सके. फिल्म का फर्स्ट लुक अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिलीज हुआ था, जिसमें उनका अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला.

अब शाहरुख खान के कैमियो के साथ ‘राका’ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है. हालांकि फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. पर कहा जा रहा है कि ये अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी होंगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement