
सारा अली खान आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सारा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे पूल के बीच में एन्जॉय करती दिख रही हैं. उनकी यह तस्वीर सभी को बेहद पसंद आ रही है साथ ही उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं.
पूल में एन्जॉय करती दिखीं सारा अली खान
सारा ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह पूल के बीच में खूबसूरत सनसेट का आनंद ले रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, "गोल्डन ऑवर" आपको बता दें कि सारा की यह तस्वीर उनके फैन पेज पर भी देखने को मिल रही है. इसके अलावा सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने यह साझा किया है कि वह वैक्सीनेशन का पहला डोज ले चुकी हैं.
सारा अपना हर पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वे अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को एंटरटेन करती नजर आती हैं. एक्ट्रेस की यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है. उनके फैंस भी प्रतिक्रियां साझा कर प्यार बरसा रहे हैं.


वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को पिछली बार वरुण धवन के साथ कॉमिक फ्लिक, कुली नंबर 1 में देखा गया था. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अब एक्ट्रेस फिल्म अतरंगी रे में खिलाड़ी फेम अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी, फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार धनुष भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.