scorecardresearch
 

चार धाम यात्रा पर सारा अली खान को देना होगा एफ‍िडेविट, लिखना होगा- मैं सनातनी हूं! बोले- मंदिर अध्यक्ष

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

Advertisement
X
चार धाम यात्रा पर नहीं जा पाएंगी सारा अली खान? (Photo: Instagram/@saraalikhan95)
चार धाम यात्रा पर नहीं जा पाएंगी सारा अली खान? (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने सुर्खियों में जगह बना ली है. एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा को अपनी धार्मिक प्रवृति के लिए जाना जाता है. मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सारा हर जगह जाती हैं और दुआ मांगती हैं. हालांकि अब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

सारा को देना होगा सनातनी होने का प्रमाण

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक अजब-गजब बयान सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है. 17 मार्च को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉन्फेंस की. यहां गैर सनातनियों को वर्जित करने पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया.

उन्होंने जवाब में कहा कि सभी सनातनियों का स्वागत है, लेकिन गैर सनातनी और गैर हिंदुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. जो भी सनातन धर्म में आस्था रखता है वह सनातनी है. उन्होंने आगे सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को मंदिर में प्रवेश के लिए एफिडेविट देना होगा कि वो सनातनी है. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जाएगा. हेमंत ने कहा, 'सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वह हमें एफिडेविट देगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे.'

Advertisement

कांग्रेस ने द्विवेदी को लगाई झाड़

कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने हेमंत द्विवेदी और भाजपा पर इस मामले को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई बाबा केदार और उनके भक्तों के बीच में आने की. तुम सारा अली खान से उसकी भक्ति का एफिडेविट मांगोगे. हेमंत द्विवेदी तुम खुद ही बाहर से आए हो. भाजपा के बड़े नेता मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज़ को बाबा केदार के दर्शन करने होंगे तो एफिडेविट मांगोंगे? बिहार के पूर्व गवर्नर मोहम्मद आरिफ खान और मोजूदा गवर्नर जिनका भारतीय सेना और गढ़वाल राइफल्स में बड़ा इतिहास है, उनसे एफिडेविट भरवाओगे?

सारा अली खान ने पिछले साल चारधाम यात्रा की थी. इसके कई फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे. सारा अली खान की इसी चारधाम यात्रा को लेकर सवाल किए जाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने एफिडेविट वाली बात कही. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद, 22 अप्रैल को केदारनाथ और फिर 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

देहरादून में चारधाम की तैयारियों को लेकर बद्रीनाथ केदारनाथ समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. इसमें हेमंत द्विवेदी ने यह भी बताया कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं. यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पास किया गया है. साथ ही गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. धामों में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement