scorecardresearch
 

समय रैना के जोक के बाद अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट, एंग्जाइटी का किया जिक्र

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में एंग्जायटी और विचारों में संतुलन बनाने के बारे में बात की है. एक्टर का ब्लॉग ऐसे समय आया, जब समय रैना का एक विवादित जोक वायरल है.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: X/@SrBachchan)
अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: X/@SrBachchan)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अभिनय के साथ-साथ अपने ब्लॉग के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं. हाल ही में बिग बी ने अपने एक नए ब्लॉग में एंग्जायटी और मन में उठने वाले विचारों के टकराव पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे आज की इस भागदौड़ भरी दुनिया और इंटरनेट के दौर में किसी एक चीज पर ध्यान लगाना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

एक तरफ जहां अमिताभ अपने मन की शांति की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन समय रैना के हाल ही के जोक ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. समय द्वारा अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को लेकर किए गए मजाक के बीच अब अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट विचार वायरल है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया विचार
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उन मानसिक संघर्षों का जिक्र किया है, जिनसे हर व्यक्ति कभी न कभी गुजरता है. उन्होंने लिखा, 'हर दिन मन में ढेर सारे नए आइडिया आते हैं और इच्छा होती है कि उन पर तुरंत काम किया जाए. लेकिन जब काम का बोझ बढ़ता है और मन यह याद दिलाता रहता है कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है, तो यही बात धीरे-धीरे एंग्जायटी यानी घबराहट पैदा करने लगती है. बिग बी का मानना है कि 'एक समय में एक काम' करने की कोशिश तो की जाती है, लेकिन भविष्य की चिंता मन को स्थिर नहीं होने देती.'

Advertisement

बिग बी ने आज की तेज रफ्तार दुनिया में जहां जानकारी लगातार बदलती रहती है, किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने की मुश्किल के बारे में भी बात की. उन्होंने आगे कहा, 'तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं. इस उम्मीद में कि मन अपनी मनमानी बंद कर देगा...लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता... और इंटरनेट का तूफान जोरों से चलता है और आपका ध्यान इतनी सारी चीजों की तरफ खींच लेता है कि यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली चीज क्या है और कौन सी है. जरूरी जानकारी, जिसकी जरूरत हो सकती है, कभी-कभी नजअंदाज हो जाती है, या फिर मन सब कुछ एक साथ करने की चाहत में भटक जाता है.'

अमिताभ बच्चन पर मारा जोक
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बीच कॉमेडियन समय रैना का एक कॉमेडी एक्ट सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. 'समय रैना स्टिल अलाइव' शो के दौरान समय ने साल 2025 के उस वाकये का जिक्र किया जब वे 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में हॉट सीट पर बैठे थे. समय ने बताया कि उस वक्त उनके मन में अमिताभ को लेकर कई बातें आ रही थीं जो उन्होंने तब नहीं कहीं. शो के दौरान एक मजाक शेयर करते हुए समय ने कहा, 'सर, आपने पोलियो के इतने विज्ञापन किए, फिर भी अपने बेटे को अपने पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए?' समय का यह मजाक कई लोगों को नागवार गुजरा है.

Advertisement

एजाज खान ने समय रैना को धमकी दी
विवादित टीवी हस्ती एजाज खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को रोस्ट करने के लिए कॉमेडियन समय रैना को खुले तौर पर धमकी दी है. बीते दिन उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा, 'अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं? ये अपने मां बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा शायद. हिंदुस्तान के इतने बड़े महानायक अमिताभ बच्चन साहब, जिसने हिंदुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया, आज उनको, उनकी पत्नी को, उनके बच्चे को कोई भी आके कुछ बोले जा रहा है. समय रैना, तेरा समय खराब चालू हो गया आज से.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement