scorecardresearch
 

8 दिन से अस्पताल में भर्ती सलीम खान, कैसी है तबीयत? सलमान की को-स्टार ने बताया

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान जो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने बताया कि सलीम खान की सर्जरी सफल रही और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.

Advertisement
X
खतरे से बाहर हैं सलीम खान - डेजी शाह (Photo: PTI)
खतरे से बाहर हैं सलीम खान - डेजी शाह (Photo: PTI)

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान बीते कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं. लेकिन अब जो खबर आई है वो राहत देने वाली है. सलमान खान की को-स्टार रहीं एक्ट्रेस डेजी शाह ने बताया है कि सलीम खान अब खतरे से बाहर हैं. और उनकी हालत स्थिर है. सलीम को मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती हैं. उनके दिमाग में हल्की ब्लीडिंग होने के बाद सर्जरी की गई थी.

सलीम की हालत में सुधार

डेजी ने बताया कि वो खुद अस्पताल नहीं जा पाईं, लेकिन परिवार के संपर्क में लगातार हैं. उन्होंने फिल्मीज्ञान से कहा कि- मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के लगातार कॉन्टैक्ट में हूं. सलीम सर अब ठीक हैं. उनकी हालत स्थिर है. सर्जरी सफल रही और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है, लेकिन अब वो खतरे से बाहर हैं.

परिवार को राहत, लेकिन नाराजगी भी

सर्जरी अच्छे से हो गई और बॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे शाहरुख खान, आमिर खान और रणवीर सिंह सलीम खान से मिलने पहुंचे थे. हाल ही में सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने भी उनसे मुलाकात की. सभी ने परिवार से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. हालांकि, सब कुछ खान परिवार की इच्छा के मुताबिक नहीं हुआ.

Advertisement

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, अस्पताल की तरफ से सलीम खान की सेहत पर पब्लिक मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने से सलमान खान और उनका परिवार खुश नहीं था. उनके लिए ये निजी मामला है, जिसे मीडिया में बिना परिवार की इजाजत शेयर नहीं किया जाना चाहिए था.

सोर्स का कहना है कि- सेहत एक निजी मामला है. बेहतर यही होता कि कोई भी अपडेट मीडिया को न दी जाती और जो भी जानकारी देनी हो, वो पूरी तरह परिवार पर छोड़ी जाती. सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक बयान से नाराज थे और उन्होंने साफ कह दिया है कि आगे से कोई भी जानकारी सार्वजनिक न की जाए.

अस्पताल की ओर से अब कोई नई जानकारी नहीं

खान परिवार की बात मानते हुए अस्पताल ने सलीम खान की हालत को लेकर बीते दिनों में कोई और बयान जारी नहीं किया है. मेडिकल जानकारी गोपनीय होती है. परिवार नहीं चाहता कि उनकी हालत को लेकर कोई बेवजह अटकलें या मीडिया में ज्यादा चर्चा हो.

फिलहाल फैंस के लिए राहत की बात ये है कि 90 साल के सलिम खान अब स्थिर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. वो 17 फरवरी से अस्पताल में ही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement