'शादी कर ली, अब इस हीरोइन का करियर खत्म...', एक वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री में शादी को हीरोइन की बर्बादी माना गया. हीरो शादी के बाद बैक टू बैक मूवीज करता था, लेकिन हीरोइनों के लिए शादी को श्राप माना जाता था. शादी और करियर में से उन्हें किसी एक को चुनता पड़ता था. कई लीडिंग एक्ट्रेसेज शादी के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाती थीं या फिर शादी के बाद उन्हें अच्छे रोल्स नहीं मिलते थे. लेकिन अब दौर बदल गया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैं.
शादी करियर में नहीं बनी रोड़ा
गुरुवार को 29 साल की रश्मिका मंदाना ने अपने लव ऑफ लाइफ विजय देवरकोंडा से शादी की है. इस वक्त वो अपने करियर के पीक पर हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में राज कर रही हैं. बावजूद इसके रश्मिका के करियर में शादी हर्डल नहीं बनी है. एक्ट्रेस के पास करीबन 12 फिल्में हैं. उनकी फिल्मोग्राफी की पाइपलाइन आने वाले 1-2 सालों के लिए एकदम स्ट्रॉन्ग है. रश्मिका के ये प्रोजेक्ट्स अलग-अलग प्रोडक्शन स्टेज पर हैं. रश्मिका के पास 12 फिल्मों का स्ट्रॉन्ग नंबर होना बताता है कि अब इंडस्ट्री में हीरोइनों के अच्छे दिन आ गए हैं. अब मेकर्स उनके टैंलेट को देखते हैं, ना कि मैरिटल स्टेट्स को.
शादी के बाद गायब हुईं ये हीरोइनें
एक दौर की कई लीडिंग लेडीज को शादी के बाद इंडस्ट्री से गायब होते देखा गया है. असिन, इलियाना डिक्रूज एक्टिंग से दूर फैमिली लाइफ में बिजी हैं. ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ राइटिंग पर फोकस किया. माधुरी दीक्षित शादी के बाद विदेश में सैटल हो गई थीं. हालांकि अब वो लौट आई हैं. भाग्यश्री, गायत्री जोशी, आयशा टाकिया ने भी शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बनाई. सालों तक ये पैटर्न चला. शादी के बाद हीरोइनों ने ढंग का काम न मिलने पर गृहस्थी पर फोकस किया. वहीं मेल स्टार्स ने बॉक्स ऑफिस पर रूल किया.
लेकिन आज ऐसा नहीं है. शादी-बच्चा होने के बाद भी हीरोइनें हिट दे रही हैं. एक्शन मूवीज हो या पीरियड ड्रामा, बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में करोड़ों काम रही हैं. रानी मुखर्जी, काजोल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, समांथा रुथ प्रभु, शोभिता धुलिपाला, करीना कपूर शादी-बच्चों के बाद भी इंडस्ट्री में रूल कर रही हैं.
किन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका?
बात करें समांथा की तो, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में कॉकटेल 2 सबसे पहले रिलीज होगी. इसमें वो शाहिद कपूर, कृति सेनन संग दिखेंगी. अटकलें हैं फिल्म में वो और कृति लेस्बियन बनी हैं. मूवी 2026 में रिलीज हो सकती है.
विजय देवरकोंडा संग उनकी तीसरी फिल्म राणाबाली भी पाइपालइन में है. ये पीरियड एक्शन ड्रामा ब्रिटिश रूल पर सेट है. अपने फेवरेट कपल को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इसके अलावा रश्मिका की पुष्पा 3, एनिमल पार्क रिलीज होंगी. वो एटली की बिग बजट फिल्म #AA22xA6 में निगेटिव रोल में दिखेंगी. ये रोल उनके करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर होगा. उनकी गर्ल नेक्स्ट डोर इमेज को ब्रेक करेगा. फिल्म मायसा में वो बेधड़क आदिवासी महिला का रोल प्ले करेंगी. रामचरण के अपोजिट उनकी अनटाइटल्ड मूवी आएगी. अनुराग बसु के साथ उनका एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. फिल्म 'एकसाथ दो दो' में भी वो नजर आएंगी. रश्मिका ने साई श्रीनिवास के साथ मूवी Stuartpuram Donga में अपनी कास्टिंग की जानकारी दी थी. उनके पास तेलुगू-तमिल फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा रेनबो भी है. हालांकि ये प्रोजेक्ट होल्ड पर रखे जाने की अटकलें हैं.
इन सभी मूवीज की लिस्ट देखकर ये पता चलता है कि आने वाले साल रश्मिका के होने वाले हैं. उनके रोल्स में वैरिएशन है. 'किरिक पार्टी' से शुरू हुआ उनका एक्टिंग करियर आज पीक पर है. वो साउथ की बड़ी और हाईएस्ट पेड हीरोइनों में शुमार की जाती हैं. तो आप कितने एक्साटेड हैं एक्ट्रेस को पावर पैक्ड रोल्स में स्क्रीन पर देखने के लिए...