scorecardresearch
 

किरदार भगवान राम का, फ‍िर विदेश में क्यों रणबीर ने टीजर किया लॉन्च? भड़के यूजर्स

बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म रामायणम् की पहली झलका का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है. कल यानी 2 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन भारत में इसकी पहली झलक दिखाई जाएगी. हालांकि अमेरिका में पहले ही टीजर दिखा दिया गया है.

Advertisement
X
अमेरिका में रिलीज रामायणम् का टीजर (Photo: Screengrab)
अमेरिका में रिलीज रामायणम् का टीजर (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म का टीजर रिलीज किया. दिलचस्प बात यह है कि इसे अभी तक भारत में रिलीज नहीं किया गया है और यह 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला है. अब इससे देश में रणबीर के फैंस निराश और नाराज हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर हाल ही में कई नेटिजन्स ने अपने-अपने X हैंडल पर जाकर 'रामायण' के मेकर्स से पूछा कि उन्होंने भारत से पहले LA में टीजर क्यों रिलीज किया? जहां कुछ लोगों ने दावा किया कि नितेश तिवारी के डायेरक्शन में बनी इस फिल्म के मेकर्स का मकसद सिर्फ NRI लोगों को फिल्म बेचकर पैसा कमाना है, वहीं दूसरों ने तर्क दिया कि यह फैसला अपमानजनक है और इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.

एक यूजर ने लिखा, 'भारत में क्या दिक्कत है? यह एक भारतीय फिल्म है, तो 'पहले भारत' क्यों नहीं?' एक यूजर ने लिखा. 'भारत में बस हाइप बनाने के लिए यह ड्रामा चल रहा है... रामायण हमारी कहानी है... तो इसकी पहली झलक किसी दूसरे देश में क्यों दिखाई जा रही है? प्रोड्यूसर को तो बस पैसे चाहिए... हमारे लोगों की भावनाएं कहां गईं? 

Advertisement

एक और यूजर ने कहा. 'तो, इसे सबसे पहले देखने वाले लोग लॉस एंजेलिस में हैं, भारत में नहीं? वाह, समझ गया! कम से कम वाराणसी वाला इवेंट तो भारत में ही हुआ था!" 

रामायण को लेकर जमकर हाइप
जहां रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं साई पल्लवी देवी सीता के रूप में नजर आएंगी. इस फिल्म में KGF स्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे. सनी देओल और रवि दुबे हनुमान और लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. 

दूसरी ओर, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और शूर्पणखा के रूप में नजर आएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

रामायणम् पार्ट 1 इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement