scorecardresearch
 

रणबीर कपूर की फेवरेट फिल्म है 'धुरंधर', पिक्चर के इस डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले थे पैसे?

इस बीच रणबीर कपूर ने भी 'धुरंधर' की तारीफ की. उन्होंने अपने ब्रांड Arks के सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ एक लाइव इंटरैक्शन किया. बातचीत के दौरान एक फैंस ने रणबीर कपूर से उनकी वर्तमान की पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा.

Advertisement
X
रणबीर को पसंद आई 'धुरंधर' (Photo: ITG)
रणबीर को पसंद आई 'धुरंधर' (Photo: ITG)

सनी देओल इन दिनों बॉलीवुड में अपनी सफल सेकेंड इनिंग्स का मजा ले रहे हैं. बीते कुछ वक्त में एक्टर ने बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी हैं. हाल ही में वे 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ नजर आए थे. यह वॉर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन का आनंद लेते हुए सनी देओल ने 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात की.

डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले पैसे?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म से एक डायलॉग तुरंत वायरल हो गया था, जिसका सनी देओल से सीधा कनेक्शन है. रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी, 'धुरंधर' में डायलॉग बोलत है- 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं'. 'घायल' और 'घातक', दोनों ही सनी देओल की बीते जमाने की हिट फिल्मों के टाइटल हैं.

हाल ही में एक एजेंसी से बातचीत में सनी देओल से पूछा गया कि क्या उन्हें 'धुरंधर' के मेकर्स से उनकी फिल्मों के टाइटल डायलॉग में इस्तेमाल करने के लिए कोई रॉयल्टी यानी पैसे मिले थे. उन्होंने बस मुस्कुराकर इसे 'स्वीट' कहा. उन्होंने कहा, 'नहीं, हमारे जो डायरेक्टर हैं, वो एक बड़े फैन हैं. उन्होंने मेरी पिक्चरें देखी हैं और उन्होंने घायल, घातक, ये सब फिल्में देखी हैं तो. मुझे लगता है कि इज्जत देने के लिए उन्होंने डायलॉग इस्तेमाल किया. मेरा मतलब है कि उन्होंने टाइटल इस्तेमाल किया है, जो बहुत स्वीट है.'

Advertisement

रणबीर कपूर को भायी धुरंधर

इस बीच रणबीर कपूर ने भी 'धुरंधर' की तारीफ की. उन्होंने अपने ब्रांड Arks के सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ एक लाइव इंटरैक्शन किया. बातचीत के दौरान एक फैंस ने रणबीर कपूर से उनकी वर्तमान की पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, 'अभी की फेवरेट फिल्म? पिछली पसंदीदा फिल्म, मुझे लगता है, धुरंधर थी. मैंने उस फिल्म को बहुत पसंद किया. मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और क्रू ने वाकई कमाल कर दिया, और सिनेमाघरों में वाकई अच्छा समय बीता.'

'धुरंधर' के मेकर्स पिक्चर के दूसरे पार्ट के साथ वापस आने के लिए तैयार हैं. इसका टीजर हाल ही में सामने आया था. 'धुरंधर 2', 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह यश और कियारा आडवाणी की टॉक्सिक के साथ क्लैश करेगी.

सनी देओल की बात करें तो उनके पास 'लाहौर 1947' नाम की फिल्म है. इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की 'इक्का' और 'गबरू' है. में भी नजर आएंगे. रणबीर कपूर के पास डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायणम्' है. इसमें रणबीर को भगवान राम के और सनी देओल को हनुमान के रोल में देखा जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement