scorecardresearch
 

रामायण के टीजर से शुरू हुआ इंडियन सिनेमा का मिशन इंटरनेशनल! ग्लोबल धमाका करने आ रही हैं ये फिल्में

रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक ट्रेंड की शुरुआत है. अब भारतीय सिनेमा सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि दुनिया को टारगेट कर रहा है. टॉक्सिक से लेकर स्पिरिट और वाराणसी तक, हर प्रोजेक्ट यही संकेत दे रहा है कि आने वाले सालों में इंडिया ग्लोबल सिनेमा का बड़ा खिलाड़ी बनने जा रहा है.

Advertisement
X
सिर्फ इंडियन नहीं, इंटरनेशनल होता हमारा देसी सिनेमा! (Photo: ITGD)
सिर्फ इंडियन नहीं, इंटरनेशनल होता हमारा देसी सिनेमा! (Photo: ITGD)

नमित मल्होत्रा की रामायण का टीजर सिर्फ इंडिया ही नहीं, दुनिया भर में खूब चर्चा बटोर रहा है. रणबीर कपूर के राम हों या शानदार स्केल और स्पेशल इफेक्ट्स... रामायण के टीजर ने ये झलक दिखा दी है कि ये कहानी भारतीय संस्कृति से जरूर निकल रही है, मगर इसका टारगेट इंटरनेशनल ऑडियंस है. हॉलीवुड में लंबे समय से एक्टिव नमित मल्होत्रा कई बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं.

रामायण को नमित इस एम्बिशन के साथ तैयार कर रहे हैं कि भारत की संस्कृति से जुड़ी एक कहानी ग्लोबल ऑडियंस को दिखानी है. इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को साधने चले नमित का पहला कदम रामायण का टीजर है. मगर इंडियन कहानियों को इंडियन सिनेमा के स्टाइल में इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंचाने की नीयत 2026 में भारतीय सिनेमा की थीम बनने जा रही है. रामायण के साथ ही और भी कई बड़े प्रोजेक्ट इसी थीम पर बन रहे हैं.

टॉक्सिक
KGF स्टार यश ने अपनी अगली फिल्म को इंटरनेशनल स्केल देने के लिए डायरेक्टर गीतू मोहनदास से हाथ मिलाया है. टॉक्सिक के टीजर से ही सामने आ चुका है कि इस गैंगस्टर कहानी को ट्रीटमेंट और प्रेजेंटेशन के लेवल पर इंटरनेशनल ऑडियंस को इंप्रेस करने के लिए बनाया जा रहा है. इसका एक्शन और विजुअल्स काफी हाई कॉन्सेप्ट हैं. मेकर्स का प्लान इसे इंग्लिश और कुछ यूरोपियन भाषाओं में रिलीज करने का है. ओवरसीज में रिलीज के लिए टॉक्सिक के मेकर्स ने बड़ी इंटरनेशनल कंपनी Fars Films से हाथ मिलाया है. यश की ये फिल्म 4 जून 2026 को आ रही है.

Advertisement

किंग
King की सबसे बड़ी इंटरनेशनल अपील खुद Shah Rukh Khan हैं. इस फिल्म का एक्शन, स्टंट्स और विजुअल्स इंटरनेशनल ऑडियंस के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि शाहरुख अपने इस एम्बिशन को पूरा करना चाहते हैं कि वो इंडियन फिल्म के साथ विदेशी दर्शकों को भी थिएटर्स तक ला सकें.

स्पिरिट
अगर किंग के पास शाहरुख खान हैं, तो Spirit में Prabhas हैं. Baahubali 2: The Conclusion के बाद से इंटरनेशनल ऑडियंस प्रभास पर नजर रखती आई है. स्पिरिट में हॉलीवुड एक्टर Don Lee विलेन के रोल में हैं. मेकर्स इसे 5 भारतीय भाषाओं के अलावा चाइनीज, कोरियन और जापानी भाषा में रिलीज करना चाहते हैं. इसके डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga बोल चुके हैं कि वो कुछ ऐसा लेकर आ रहे हैं कि हॉलीवुड देखता रह जाएगा. स्पिरिट 5 मार्च 2027 को रिलीज होनी है.

वाराणसी
S. S. Rajamouli की फिल्म Varanasi एक ग्लोबल प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार हो रही है. केन्या, साउथ अफ्रीका और तंजानिया से लेकर अंटार्कटिका तक इसकी शूटिंग प्लान की गई है. Priyanka Chopra इस फिल्म की लीड हैं और इंटरनेशनल इंटरव्यूज में इसका प्रमोशन शुरू कर चुकी हैं.

कत्तनार
मलयालम इंडस्ट्री की फिल्म Kathanar भी ग्लोबल एम्बिशन के साथ आ रही है. इसमें Anushka Shetty और Jayasurya लीड रोल में हैं. इसे भारतीय भाषाओं के साथ फ्रेंच, इटालियन, रशियन, कोरियन और जापानी में रिलीज करने की तैयारी है. कत्तनार इस साल मॉनसून में रिलीज हो सकती है.

Advertisement

अल्लू अर्जुन–एटली कोलेबोरेशन
Atlee और Allu Arjun की फिल्म (वर्किंग टाइटल: AA22XA6) भी इंटरनेशनल स्केल पर तैयार हो रही है. सुपरहीरो स्टाइल की इस फिल्म की झलक अनाउंसमेंट वीडियो में ही नजर आ चुकी है. फिल्म में इंटरनेशनल टेक्निकल टीम और आर्टिस्ट्स के जुड़ने से साफ है कि इसे ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है.

रामायण के टीजर से इंटरनेशनल ऑडियंस में इंडियन सिनेमा के एम्बिशन, स्केल और फिल्ममेकिंग स्किल्स की चर्चा जोर पकड़ने लगी है. किंग और टॉक्सिक इसी साल ग्लोबल ऑडियंस को इंडियन सिनेमा देखने की वजहें देने लगेंगे. अगले साल स्पिरिट और वाराणसी का आना इस एम्बिशन को और मजबूत करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement