scorecardresearch
 

'5 करोड़ के लिए पैरों में गिर जाऊं...', बोले राजपाल यादव, चेक बाउंस केस पर खोले कई राज

राजपाल यादव ने पिछले दिनों मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने चेक बाउंस केस पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनका 9 करोड़ रुपये का कर्ज, बाद में जाकर 'ईगो' की लड़ाई में बदल गया.

Advertisement
X
 राजपाल यादव ने खोले राज (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)
राजपाल यादव ने खोले राज (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने बीते दिन शनिवार 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जहां उन्होंने मीडिया को अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की पूरी जानकारी दी. इस दौरान उनके वकील भास्कर उपाध्याय भी वहां मौजूद थे. राजपाल ने बताया कि जिस कंपनी से उन्होंने अपनी फिल्म के लिए पैसे लिए थे, वो पूरा 'घर का मामला' था. जो एग्रीमेंट उन्होंने साइन किया, उनके मुताबिक वो पूरा भरोसे की बुनियाद पर टिका था. 

राजपाल ने सुनाई 5 करोड़ के कर्ज की पूरी कहानी

राजपाल ने मीडिया को अपने कर्ज के बारे में बताया, 'जब ये डील हुई थी, तब भास्कर जी इस पूरे मामले में कहीं मौजूद नहीं थे. मैंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं, तो हर कॉन्ट्रैक्ट में कोई ना कोई कमी जरूर निकल आएगी. जब ये सौदा हुआ था, मुझे कभी नहीं लगा कि ये बात कोर्ट तक पहुंचेगी. ये लड़ाई बस अहंकार की है.'

'वो आदमी चाहता है कि मैं बस 5 करोड़ रुपये के बदले उसके पैरों में गिर जाऊं. उसे पैसे की नहीं, इज्जत की भूख है. अगर सिर्फ पैसे की बात होती, तो मैं तो 2013 से ही देने को तैयार हूं. पैसे पहले मेरे पास आए थे. मैं दिल्ली के लक्ष्मी नगर में उनके ऑफिस गया और बिना पढ़े ही कागजों पर अंधाधुंध दस्तखत कर दिए. वहां मैंने गलती की थी.'

Advertisement

राजपाल आगे कहते हैं कि चूंकि ये पूरा 'घर का मामला' था, इसलिए उन्होंने इसमें किसी वकील को शामिल नहीं किया था. उन्होंने सिर्फ सामने वाले के शब्दों और रिश्तों पर भरोसा जताया था. उनके दिमाग में ये बात थी कि जो आदमी 1000-1500 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होकर उन्हें चंद मिनटों में 5 करोड़ रुपये दे सकता है, वो भला कोर्ट केस क्यों करेगा. एक्टर ने आगे कहा, 'कोई वकील नहीं था, मेरी बीवी को भी कुछ पता नहीं था. हमने जो तय किया था, वो ये कि फिल्म रिलीज होने के बाद वो 5 करोड़ की जगह 8 करोड़ ले लेगा, और जो बच जाएगा वो मेरा रहेगा. फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ कमाए.'

राजपाल आगे कुछ और कहते, उससे पहले उनके वकील ने टोकते हुए कहा, 'अगर आप कहो कि उस आदमी पर भरोसा करना गलती थी, तो वो गलती राजपाल यादव ने की है.' 

क्या था पूरा मामला?

राजपाल यादव ने साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स नाम की एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये अपनी फिल्म 'अता पता लापता' को बनाने के लिए मांगे थे. ये एक कर्ज था, जिसे राजपाल को चुकाना था. लेकिन फिल्म चूंकि कोई कमाई नहीं कर सकी, इसलिए वो उस कंपनी को पैसा नहीं चुका पाए. हालांकि इस बीच एक्टर ने कुछ चेक दिए जरूर, लेकिन वो सभी बाउंस हो गए. बाद में राजपाल को इसके लिए जेल जाना पड़ा और कोर्ट में केस भी हुआ जो अभी भी चल रहा है. फिलहाल राजपाल 1.5 करोड़ की बेल पर तिहाड़ जेल से बाहर हैं. केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement