फेमस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अस्मिता अधिकारी इस समय 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आ रही हैं. शो में उनका गेम फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वो फ्रंट फुट पर बेबाकी से गेम खेल रही हैं. मगर असल जिंदगी में अस्मिता ने काफी मुश्किल वक्त देखा है. एक समय पर वो सुसाइड करना चाहती थीं. अब उन्होंने अपना दर्द बयां किया है.
अस्तिमा का छलका दर्द
अस्मिता अधिकारी ने टेली मसाला संग बातचीत में अपना दर्द बयां किया है. इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गईं. अस्मिता ने कहा- पढ़ाई मेरी खराब हो गई. पेरेंट्स के साथ मेरे रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे. दोस्तों के साथ भी रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे. तब मैंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया था. मैंने सुसाइड नोट लिखा था.
'मैं कूदकर जान देने वाली थी, लेकिन फिर मेरे छोटे भाई ने मुझे देख लिया और मुझे कूदने से रोक लिया. मैंने उसके बाद एक नोट लिखा था, वो मेरे डैड को मिल गया था. मेरे डैड ने वो पढ़ा तो उन्होंने ऑफिस से छुट्टी ली और वो मेरे सामने रोने लगे थे. उन्होंने मुझे नोट दिखाया और वो रोने लगे.'
मेरे पिता ने कहा- क्या कर रही हो तुम. हमारा पहले से ही इतना छोटा परिवार है. मेरे घर में हम सिर्फ चार लोग हैं. मेरे पेरेंट्स, मेरा भाई और मैं खुद.
रो पड़े थे पिता
अस्मिता आगे बोलीं- उस वक्त आपके अंदर इतना ज्यादा प्रेशर आ जाता है ना कि आप अपने पेरेंट्स के बारे में भी नहीं सोचते. आप ये नहीं सोच पाते कि वो आपको इतना सपोर्ट करते हैं. मेरे पापा ने तब बोला था कि हम हैं तुम्हारे साथ.
अस्मिता आगे रोते हुए बोलीं- मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसी चीजें करूंगी. मैंने पहली बार अपने पापा को इस तरह रोते हुए देखा था. तब मुझे लगा कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं. एक वजह ये भी थी कि मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड को भी सुसाइड की वजह से खोया था.
अपना दर्द बयां करते हुए अस्मिता इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. हालांकि, अस्मिता ने ये नहीं बताया कि वो किस बात से दुखी थीं. अस्मिता को फैंस स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं.
अस्मिता अधिकारी की बात करें तो वो इस समय स्प्लिट्सविला 16 में दिखाई दे रही हैं. शो से उन्हें खास पहचान मिली है. वो काफी फेमस हो गई हैं.