लखनऊ अग्निकांड के बाद ग्रेटर नोएडा में कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी जांच के दौरान दो संस्थान सील किए गए. एक सेंटर के तीन क्लासरूम भी बंद किए गए. प्रशासन ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर सख्ती के संकेत दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.