scorecardresearch
 

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, हेमा ने किया रिसीव, रो पड़ी बेटी अहाना

धर्मेद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में रिसीव किया. इस अवसर पर हेमा मालिनी और उनकी बेटी अहाना भावुक हो गईं.

Advertisement
X
हेमा मालिनी हुईं इमोशनल (Photo: PTI)
हेमा मालिनी हुईं इमोशनल (Photo: PTI)

25 मई को लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. 'हीमैन' का ये पुरस्कार उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया. ये पल उनके लिए बेहद इमोशनल रहा. हेमा अपनी बेटी अहाना संग राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं. पुरस्कार लेते वक्त वो भावुक दिखीं. वहीं बेटी अहाना अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाईं. वो पिता के लिए तालियां बजाते हुए रोने लगीं. ये पल धर्मेंद्र के फैंस को भावुक कर गया है. 

इमोशनल हुईं अहाना

राष्ट्रपति भवन में अहाना के पति वैभव वोहरा भी मौजूद दिखे. वो पत्नी अहाना को संभालते हुए नजर आए. हेमा मालिनी अवॉर्ड समारोह में पिंक साड़ी में नजर आईं. जैसे ही वो पति धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण लेने राष्ट्रपति के पास पहुंचीं, वो इमोशनल दिखीं. उनके चेहरे पर धर्मेंद्र को खोने का गम साफ नजर आया. हेमा ने अपने आंसुओं को कंट्रोल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये अवॉर्ड रिसीव किया. पिता को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलता देख अहाना रोने लगीं. ये पल धर्मेंद्र के सभी फैंस के दिलों को छू गया है.

इस अवॉर्ड समारोह से पहले हेमा मालिनी ने बताया था कि उनकी बेटी ईशा भी राष्ट्रपति भवन आना चाहती थीं. लेकिन वो नहीं आ सकीं. परिवार के लिए ये इमोशनल मोमेंट है. हेमा ने बताया था कि पूरा परिवार धर्मेंद्र को मिल रहे सम्मान से खुश है. सनी और बॉबी भी इस बात से वाकिफ हैं. हालांकि अवॉर्ड समारोह में धर्मेंद्र की पहली पत्नी का परिवार नहीं दिखा. सनी-बॉबी राष्ट्रपति भवन में नहीं दिखे. ना ही प्रकाश कौर नजर आईं. मालूम हो, धर्मेंद्र की दो शादियां हुई थीं. पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी हेमा मालिनी हैं. 

Advertisement

लेजेंडरी एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इंडियन सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. अपनी शानदार एक्टिंग और सरल व्यक्तित्व से धर्मेंद्र ने दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा अमर रहेंगे.

धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनकी हिट फिल्मों में शोले, फूल और पत्थर, अनपढ़, हकीकत, बंदनी, सीता और गीता, मेरा गांव मेरा देश जैसी अनगिनत मूवी शामिल हैं. 1960 में एक्टर ने 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था. उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस थी. जो कि उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी. आखिरी वक्त तक वो काम कर रहे थे. जिस जिंदादिली और सादगी से एक्टर ने अपनी लाइफ को जिया, उसने फैंस को खूब इंस्पायर किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement