scorecardresearch
 

धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड! मेकर्स ने आदित्य धर को दी बधाई

एस.एस.राजामौली की 'बाहुबाली 2' ने जो रिकॉर्ड नॉर्थ अमेरिका में बनाया था, उसे 'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया है. इस बात से 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर बेहद खुश दिखे हैं. उन्होंने X पर आदित्य धर की टीम को बधाई दी है.

Advertisement
X
रिकॉर्ड के करीब 'धुरंधर 2' (Photo: ITG)
रिकॉर्ड के करीब 'धुरंधर 2' (Photo: ITG)

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. कमाई के मामले में ये फिल्म हर रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है. धुरंधर को लेकर इंडिया में तो लोग क्रेजी है हीं, मगर विदेश में भी इसकी धूम मची हुई है. ये अब एक ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है, जो अब महज 11 दिनों में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. 

एस.एस.राजामौली की एपिक बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूट चुका है. इस फिल्म ने साल 2017 में जितनी कमाई नॉर्थ अमेरिका में करके एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया था, वो अब करीब 9 साल के बाद 'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया है. इस बात से बाहुबली 2 के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा भी बेहद खुश हुए हैं. 

धुरंधर 2 दुनियाभर में बजा रही डंका 

राजामौली की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में करीब $20.80 मिलियन डॉलर यानी करीब 198 करोड़ रुपये कमाए थे. इस रिकॉर्ड को इतने सालों में किसी भी फिल्म ने मात नहीं दी थी. मगर आदित्य धर की फिल्म को ये कारनामा करने में सिर्फ कुछ दिन का समय लगा. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 9 दिन के अंदर नॉर्थ अमेरिका में करीब 198 करोड़ रुपये कमाकर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

राजामौली की फिल्म के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा ने X पर ट्वीट करके आदित्य धर को बधाई भी दी है. उन्होंने लिखा है, 'कल मैंने धुरंधर द रिवेंज देखी और कहने की जरूरत नहीं कि मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई. इसे भारत और दुनिया भर में सारे रिकॉर्ड तोड़ते और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाता देखकर बहुत खुशी हुई! पूरी टीम को बधाई.'

Advertisement

धुरंधर 2 का ओवसीज ग्रॉस कलेक्शन 325 करोड़ रुपये है, जिसमें से इसकी ज्यादातर कमाई अमेरिका से ही हो रही है. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1200 करोड़ पार जा चुकी है. इंडिया में फिल्म ने 10 दिनों में नेट 778 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े विश्वास करने लायक तो नहीं हैं, मगर हकीकत यही है कि फिल्म इस वक्त धांसू कमाई कर रही है. देखना होगा कि क्या धुरंधर 2, बाहुबली 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात दे पाएगी या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement