scorecardresearch
 

जब असली रहमान डकैत की मौत से दहला था PAK, ऐसे निकला था जनाजा, वायरल हो रही क्ल‍िप

'धुरंधर' में रहमान डकैत की मौत बड़ी फिल्मी अंदाज से दिखाई गई थी. मगर असलियत में वो कितना बड़ा गैंगस्टर था और उसका किस तरह एनकाउंटर हुआ, इसे पूरे पाकिस्तान ने देखा था. अब उसकी रियल क्लिप वायरल हो रही है.

Advertisement
X
'धुरंधर' में दिखाया रहमान डकैत (Photo: Social Media)
'धुरंधर' में दिखाया रहमान डकैत (Photo: Social Media)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें दिखाया गया स्पाई एजेंट भले ही फिक्शनल है, मगर उसके आसपास मौजूद किरदार सभी असल जिंदगी से प्रेरित थे. फिल्म में ल्यारी का खूंखार गैंगस्टर रहमान डकैत भी दिखाया गया, जिसे अक्षय खन्ना ने प्ले किया. ये किरदार इतना लाजवाब था कि उसके दम पर पूरी फिल्म सुपरहिट हो गई.  

दिसंबर में आई 'धुरंधर' में रहमान डकैत को ल्यारी का बादशाह बताया जाता है, जिसके आगे हर कोई फेल है. रणवीर सिंह का किरदार हमजा उसे निपटाने की कोशिश में लगा रहता है, जिसमें वो एसपी चौधरी असलम का सहारा लेता है. एक जबरदस्त एनकाउंटर में वो और एसपी रहमान डकैत को मार देते हैं. फिल्म में ये सबकुछ बेहद फिल्मी अंदाज में दिखाया जाता है. लेकिन असलियत में सबकुछ वैसा नहीं हुआ था. 

कैसे मारा गया था असली रहमान डकैत?

'धुरंधर' में कई सच्ची चीजें थीं जिसे फिक्शन का तड़का डालकर दर्शकों के सामने पेश किया गया. रहमान डकैत को एनकाउंटर में जरूर मारा गया, मगर वो एक फेक एनकाउंटर था. एसपी चौधरी असलम ने ल्यारी में देर रात रहमान डकैत और उसकी गैंग मेंबर के कुछ लोगों को मार दिया था. उसकी मौत 9 अगस्त 2009 को हुई थी, जिसे फिल्म में थोड़े अलग तरीके से दिखाया गया. 

Advertisement

फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने के बाद, रहमान डकैत की मौत का असली क्लिप वायरल हुआ जिसमें उसका जनाजा दिखाया गया. वहां हम देख सकते हैं कि कैसे ल्यारी के गैंगस्टर की मौत के बाद, पूरा शहर दहल गया था. लोग अस्पताल में उसकी झलक पाने के लिए पहुंच रहे थे, और पुलिस रहमान के शव को घेरे खड़ी है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sigmasays (@sigma_says69)

रहमान डकैत पाकिस्तान के ल्यारी का कितना बड़ा गैंगस्टर था, ये सभी इतिहास कार जानते थे. मगर आम जनता को उसके दहशत का अंदाजा 'धुरंधर' से लगा. इसी फिल्म से हमें रहमान डकैत और एसपी चौधरी असलम की भी दुश्मनी के बारे में पता चला. अब 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के बाद, लोग ल्यारी गैंगवॉर के बारे में और जानकारी खोज निकालने की कोशिश में लगे होंगे. 

बात करें फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की, तो ये आज 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement