scorecardresearch
 

Dhurandhar 2 में पहली फिल्म से कम होगा खून-खराबा, रन टाइम भी हुआ कम! सेंसर डिटेल्स से हुआ खुलासा

19 मार्च को रिलीज होने जा रही 'धुरंधर 2' की सेंसर डिटेल्स सामने आ गई हैं. फिल्म को मिली रेटिंग बता रही है कि इस बार वायलेंस शायद कुछ काम हुआ है. फिल्म का रन टाइम भी कुछ कम हुआ है. इन डिटेल्स से फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है.

Advertisement
X
'धुरंधर 2' में पहली फिल्म से कम होगा खून-खराबा! (Photo: Instagram/@officialjiostudios)
'धुरंधर 2' में पहली फिल्म से कम होगा खून-खराबा! (Photo: Instagram/@officialjiostudios)

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' का इंतजार जनता दिसंबर से ही टकटकी लगाए कर रही है. 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही ये फिल्म, दिसंबर में आई 'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने के साथ ही चर्चा में आ गई थी. मगर इसके बारे में अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

'धुरंधर 2' का जो टीजर मेकर्स ने शेयर किया, वो ऑलमोस्ट वही फुटेज थी जिसके साथ पहली फिल्म के अंत में सीक्वल अनाउंस किया गया था. रिलीज में अब एक महीने से कम वक्त बचा है और हाइप बढ़ती जा रही है. अब 'धुरंधर 2' की सेंसर डिटेल्स सामने आई हैं. इसमें कुछ ऐसी चीजें हैं जो फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली हैं.

पहली फिल्म से छोटी है 'धुरंधर 2'
'धुरंधर' की लंबाई को लेकर रिलीज से पहले सिनेमा फैन्स में बहुत चकल्लस हुई थी. जब ये सामने आया था कि रणवीर सिंह की फिल्म 3 घंटे 34 मिनट लंबी है तो लोगों ने सवाल भी किया था कि इतनी लंबी फिल्म क्या जनता को बांधे रख पाएगी? आदित्य धर ने इस सवाल का जवाब दिसंबर में ही दे दिया था. अच्छे-खासे लंबे रन टाइम के बावजूद जनता लगातार 'धुरंधर' से चिपकी हुई थी.

Advertisement

अब CBFC की वेबसाइट पर अवेलेबल जानकारी बता रही है कि 9 फरवरी को 'धुरंधर 2' को सर्टिफाई कर दिया गया है. डिटेल्स में सामने आया है कि इस बार फिल्म की लंबाई पहले पार्ट से थोड़ी कम है. हालांकि ये अंतर कोई बहुत बड़ा नहीं, केवल 6 मिनट का है. 'धुरंधर 2' का रन टाइम 3 घंटे 28 मिनट है. पर इन डिटेल्स में एक और बहुत दिलचस्प चीज है.

'धुरंधर' के मुकाबले हल्की हुई 'धुरंधर 2' की रेटिंग
'धुरंधर' के पहले पार्ट को सेंसर बोर्ड से 'A' यानी 'सूटेबल फॉर एडल्ट्स ओनली' रेटिंग मिली थी. फिल्म देखने वाले जानते हैं कि ये रेटिंग सूटेबल भी थी क्योंकि फिल्म में हिंसा के सीन्स बहुत खून-खच्चर भरे और दिल दहला देने वाले थे.

मगर 'धुरंधर 2' को U/A 16+ रेटिंग मिली है. ये इसलिए दिलचस्प बात है क्योंकि पहला पार्ट देखने के बाद लोग उम्मीद कर रहे थे कि सेकंड पार्ट में हिंसा और भी ज्यादा होगी. फिल्म का नैरेटिव आर्क बताता है कि रणवीर का किरदार असली फॉर्म में 'धुरंधर 2' में नजर आएगा. इसलिए नई फिल्म में हिंसा का लेवल और बढ़ने का अनुमान था. लेकिन 'धुरंधर 2' को सेंसर से मिली रेटिंग कुछ और ही कहानी कह रही है. रेटिंग देखकर तो यही लगता है कि दूसरे पार्ट में वायलेंस शायद पहले से हल्की है.

Advertisement

19 मार्च में अब बहुत ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. 'धुरंधर 2' के साथ ही इसी दिन यश की 'टॉक्सिक' भी रिलीज हो रही है. क्लैश की वजह से माहौल अभी से गर्माने लगा है. 'धुरंधर 2' की सेंसर रेटिंग अनुमानों से थोड़ी हटकर है. उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही ट्रेलर भी लाने वाले होंगे. अब 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से जनता की उम्मीदें बढ़ जाएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement