scorecardresearch
 

28 साल बाद 'धुरंधर' से मिली पहचान! चिट्ठी लिख भावुक हुए गौरव गेरा, बोले- रील-टिकटॉक सब बनाया

धुरंधर 2 में शानदार अभिनय से तारीफ बटोर रहे गौरव गेरा की 28 साल पुरानी चिट्ठी वायरल हो गई है. इस चिट्ठी में उन्होंने मुंबई में अपने शुरुआती संघर्ष, पैसों की कमी और बड़े सपनों के बारे में लिखा है. उनकी इमोशनल कहानी ने फैंस को भावुक कर दिया है.

Advertisement
X
गौरव गेरा हुए भावुक (Photo: Instagram @gauravgera)
गौरव गेरा हुए भावुक (Photo: Instagram @gauravgera)

कभी-कभी एक पुरानी चिट्ठी सौ इंटरव्यू से ज्यादा बातें कह जाती है. धुरंधर: द रिवेंज में मोहम्मद आलम का किरदार निभाकर दिल जीत रहे एक्टर गौरव गेरा ने अपने अतीत का एक बेहद पर्सनल पल शेयर किया है. उन्होंने एक चिट्ठी के जरिए अपनी बात कही है, जिसे देख हर कोई इमोशनल हो गया है. 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इस वक्त लोगों का दिल- गौरव की असली जिंदगी की कहानी- छू रही है. रविवार को गौरव ने एक हाथ से लिखी चिट्ठी की तस्वीरें शेयर कीं, जो उन्होंने 1998 में अपने माता-पिता को लिखी थी. उस समय वो बड़े सपने लेकर दिल्ली से मुंबई आए थे, लेकिन उनके पास ज्यादा कुछ पक्का नहीं था.

भावुक हुए गौरव 

इस चिट्ठी में युवा गौरव ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के बारे में दिल खोलकर लिखा. उन्होंने लिखा- डियर मम्मा और पापा, आप लोग कैसे हैं? मैं यहां ठीक हूं. अभी तक पैसे के मामले में कुछ खास नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि जल्दी अच्छा होगा. यहां दिल्ली के मुकाबले ज्यादा काम है.

Advertisement

उनकी बातें बहुत सीधी और सच्ची हैं, जो सीधे दिल को छू जाती हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वो हर शाम मैन ऑफ ला मांचा नाम के म्यूजिकल के लिए रिहर्सल करते थे, जिसे उस समय एक बड़ा और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट माना जाता था. पैसों की कमी के बावजूद उन्होंने सीखने और आगे बढ़ने पर पूरा ध्यान रखा.

गौरव ने अपनी हालत छुपाई नहीं. उसी चिट्ठी में उन्होंने बताया कि पैसे बचाने के लिए वो एक दोस्त के साथ छोटे से कॉटेज में रहते थे. फोन, बिजली, गैस, पानी और खाने जैसे रोजमर्रा के खर्चों को बहुत संभालकर चलाना पड़ता था. वो लिखते हैं कि  मम्मा और पापा, भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

सालों की मेहनत अब रंग लाई

गौरव ने चिट्ठी शेयर करते हुए अपने स्ट्रगल से भरी लाइफ के बारे में भी कैप्शन में लिखा और बताया कि ये लेटर उन्होंने अपने पेरेंट्स को 28 साल पहले लिखा था. वो लिखते हैं- ये चिट्ठी मैंने अपने मम्मी-पापा को 3 दिसंबर 1998 को लिखी थी. मुझे मुंबई आए तब एक महीने से भी कम हुआ था. ये करीब 28 साल पुरानी बात है. उस समय ईमेल नहीं होते थे, सिर्फ चिट्ठियां लिखी जाती थीं.

Advertisement

'इसके बाद मैंने बहुत कुछ किया- टीवी, कुछ फिल्में, विज्ञापन, म्यूजिकल प्ले, रेडियो, टिकटॉक, रील्स… ये सफर उतार-चढ़ाव से भरा, लेकिन बहुत खूबसूरत रहा. भगवान हमेशा मेहरबान रहे. लेकिन अब ये धुरंधर… आगे क्या होगा, ये नहीं पता. बस मैं अपने 23 साल वाले उस खुद का शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिसने उम्मीद नहीं छोड़ी और अपने मम्मी-पापा का भी, जिन्होंने हमेशा बिना थके मेरा साथ दिया.

धुरंधर 2 में गौरव ने पाकिस्तान में रह रहे इंडियन स्पाई मुहम्मद आलम का किरदार निभाया है. गौरव की जमकर तारीफ हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement