scorecardresearch
 

1600 करोड़ पार 'धुरंधर', रणवीर की सक्सेस पर क्यों चुप हैं दीपिका? ट्रोल्स को दिया जवाब

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. लेकिन फिल्म की सक्सेस पर दीपिका की चुप्पी फैंस को खल रही थी. दीपिका ने अब पहली बार धुरंधर पर अपना रिएक्शन दिया है. जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Advertisement
X
रणवीर सिंह की फिल्म पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी (Photo: x/@RedChilliesEnt/@jiostudios)
रणवीर सिंह की फिल्म पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी (Photo: x/@RedChilliesEnt/@jiostudios)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने अपनी धांसू कमाई से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फैंस से लेकर बॉलीवुड भी 'धुरंधर 2' का मुरीद हो गया है. कई बड़े स्टार्स ने रणवीर की दमदार एक्टिंग और फिल्म की खुलकर तारीफ की. मगर रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अभी तक चुप्पी साधी हुई हैं. दीपिका ने पति रणवीर या फिल्म की तारीफ में कुछ नहीं कहा. 

रणवीर की फिल्म पर दीपिका की चुप्पी लोगों को खलने लगी. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दीपिका पति के सपोर्ट में आगे आएंगी. मगर धुरंधर की सक्सेस पर दीपिका की खामोशी ने हर किसी को निराश किया. एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया. अब फाइनली दीपिका ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और हेटर्स को करारा जवाब दिया है. 

दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें धुरंधर की ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस पर दीपिका की चुप्पी पर निशाना साधा गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- दीपिका पादुकोण ने 500 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. जहां धुरंधर 2 ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ दिए, दीपिका फिल्म के प्रीमियर में भी नहीं पहुंचीं, बल्कि वो अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में शामिल हुईं. न कोई पोस्ट, न कोई तारीफ, बस चुप्पी. क्या वो इंटरनेट पर चल रहे इस ड्रामे से बच रही हैं?

Advertisement

 

इस पोस्ट पर दीपिका ने आखिर अपनी चुप्पी तोड़ दी. उन्होंने कमेंट सेक्शन में करारा जवाब दिया. दीपिका ने लिखा- मैंने इस फिल्म को आप सबसे बहुत पहले देख लिया था. अब मजाक किसका बना है? दीपिका के जवाब के बाद कई लोग उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि स्टार्स को जबरदस्ती टारगेट करना गलत है.

 

 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया बार सेट कर दिया है. फिल्म ने 21 दिन में वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर के फैस के बीच धुरंधर का क्रेज देखने को मिल रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement