scorecardresearch
 

अनिल कपूर की वो ऑनस्क्रीन बहन, फ्लॉप होकर छोड़ा बॉलीवुड, 41 साल बाद लौटकर करेंगी कमाल?

खुशबू सुंदर, जो सुपरहिट गाने 'बोल बेबी बोल' की मशहूर एक्ट्रेस हैं, ने अनिल कपूर स्टारर फिल्म सूबेदार से बॉलीवुड में कमबैक किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अनिल कपूर के साथ की थी और अब सालों बाद फिर से उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

Advertisement
X
कहां गायब रहीं खुशबू सुंदर? (Photo: Instagram @khushsundar)
कहां गायब रहीं खुशबू सुंदर? (Photo: Instagram @khushsundar)

सुपरहिट गाने 'बोल बेबी बोल' की ग्लैमरस एक्ट्रेस याद है? अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली इस हीरोइन ने सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है. नाम है खुशबू सुंदर, जो बहुत जल्द अनिल कपूर स्टारर सूबेदार में दिखेंगी. मूवी 5 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि खुशबू ने अनिल कपूर के अपोजिट ही अपना करियर शुरू किया था. जानते हैं बीते सालों में खुशबू ने क्या जर्नी जी...

खुशबू ने कैसे शुरू की जर्नी?
खुशबू का जन्म मुस्लिम फैमिली में हुआ था. उनका पैदाइशी नाम नखत खान था. लेकिन चाइल्ड एक्टर बनने के बाद उनका नाम बेबी खुशबू रखा गया. वो द बर्निंग ट्रेन, नसीब, रास्ते प्यार के, कालिया जैसी मूवीज में दिखीं. लेकिन खुशबू को पहचान 1985 में आई फिल्म 'मेरी जंग' में से मिली, इसमें उन्होंने अनिल कपूर की छोटी बहन का रोल प्ले किया था. इस मूवी से उन्होंने बतौर एडल्ड एक्टिंग डेब्यू किया था. वो मूवी के सॉन्ग 'बोल बेबी बोल' में जावेद जाफरी के साथ मशहूर हुईं.

इसी साल वो जैकी श्रॉफ की फिल्म जानू से दिखी थीं. लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर नहीं चल पाया. इसकी वजह वो साउथ इंडस्ट्री में चली गईं. उन्होंने तेलुगू डेब्यू फिल्म कालियुग पांडवुलु (1986) से किया. खुशबू ने नागार्जुन, चिरंजीवी, मोहन बाबू, कमल हसन, कार्तिक और पवन कल्याण जैसे स्टार्स के साथ काम किया. हिंदी फिल्मों में उनका सिक्का नहीं चला, लेकिन साउथ में उनका करियर चल निकला. एक्टिंग में दम दिखाने के बाद खुशबू ने राजनीति में एंट्री की.

Advertisement

कंट्रोवर्सियल रहीं राजनीतिक पारी
2010 में खुशबू डीएमके जॉइन कर पॉलिटिक्स में आईं. 2014 में करुणानिधि की पार्टी छोड़ने के कुछ महीने बाद कांग्रेस में शामिल हुईं. मगर 6 साल बाद कांग्रेस पार्टी से झगड़ा हो गया. उन्होंने कांग्रेस को 'मेंटली रिटार्डेड' पार्टी कहा. ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में समझदार महिलाएं नहीं चाहतीं. कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद वो बीजेपी में शामिल हुईं. वो फिलहाल तमिलनाडु में बीजेपी की वाइस प्रेसिडेंट हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो खुशबू ने तमिल फिल्ममेकर सुंदर सी संग शादी की. उनके दो बेटियां हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने कभी हिंदू धर्म में कंवर्ट नहीं किया. 2023 में शादी के धर्म बदलने की बातों से खुशबू ने इनकार किया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, पति ने कभी उन्हें हिंदू धर्म अपनाने के लिए फोर्स नहीं किया. 

अनिल कपूर संग काम करने पर क्या बोलीं खुशबू?
फिल्म सूबेदार में अनिल संग हिंदी मूवीज में कमबैक करने को लेकर वो खुश हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने कहा था कि ये लाइफ का सर्कल है. वो कहती हैं- मैंने 'मेरी जंग' मूवी में अनिल कपूर के साथ करियर शुरू किया था. आज इस स्टेज पर मैं उनके साथ हूं. लगता है जिंदगी जहां शुरू होती है, वहीं लौटना पड़ता है. 'मेरी जंग' करते वक्त मैं 14 साल की थीं. खुशबू को उम्मीद है कि सूबेदार के बाद उन्हें और बॉलीवुड मूवीज के ऑफर आएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement