scorecardresearch
 

'रोज 8-9 लाख रुपये कमा रहा था', इस फ्लॉप फिल्म के लिए अक्षय को मिली थी तगड़ी फीस, खरीदा था घर

अक्षय कुमार ने अपने करियर में 'जानी दुश्मन' जैसी मल्टी स्टारर फिल्म भी की, जिससे उन्हें काफी अच्छे पैसे मिले. अब अक्षय ने बताया कि उन्हें रोज के हिसाब से कितनी फीस मिला करती थी, जिसकी मदद से वो अपना घर भी बना सके.

Advertisement
X
अक्षय की तगड़ी मूवी फीस (Photo: Instagram/@akshaykumar)
अक्षय की तगड़ी मूवी फीस (Photo: Instagram/@akshaykumar)

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों 'भूत बंगला' फिल्म से सुर्खियों में बने हुए हैं. इससे उनकी और डायरेक्टर प्रियदर्शन की 19 साल बाद थिएटर में वापसी हुई है. इस कोलैब का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था. हाल ही में अक्षय एक पॉडकास्ट में भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म पर खुलकर बात की. इसी दौरान एक्टर से उनकी कल्ट-क्लासिक फिल्म जानी दुश्मन को लेकर भी सवाल किए गए. 

अक्षय कुमार साल 2002 में राजकुमार कोहली की मल्टी-स्टारर फिल्म जानी दुश्मन में थे. उनके साथ सनी देओल, अरमान कोहली, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, अरशद वारसी, मनीषा कोइराला, जैसे जाने-माने सितारे थे. फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. मगर बाद में इसे ओटीटी पर काफी पॉपुलैरिटी मिली. अक्षय ने पहले भी कई बार इस फिल्म को लेकर बात की हुई है. 

जानी दुश्मन में अक्षय की तगड़ी फीस!

एक्टर ने कहा था कि उन्हें हर दिन के हिसाब से फीस मिलती थी. अब अक्षय ने बताया कि उन्हें तब कितने पैसे मिला करते थे. उन्होंने कहा, 'उस वक्त मुझे अच्छे खासे पैसे मिल जाते थे, एक दिन का मिल जाता था 8-9 लाख रुपया.' फिल्म जानी दुश्मन जब रिलीज हुई, तब उसमें अक्षय का रोल ठीक-ठाक दिखाई दिया था. लेकिन जब इसे बनाया जा रहा था, तब उनका रोल छोटा था. 

Advertisement

पिंकविला को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि उनका किरदार कहानी के बीच में मर जाता है. लेकिन तब उन्हें कुछ ज्यादा पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने डायरेक्टर से बात करके अपना रोल और बढ़वाया. अक्षय ने कहा था कि उनका किरदार मरने के बाद फिल्म में कोमा में चला जाता है. वो कुछ वक्त बाद दोबारा आकर विलेन से लड़ते हैं. ऐसा करके उन्होंने और पांच दिन शूटिंग की, जिससे वो और ज्यादा पैसे जुटा पाए. 

अक्षय ने ये सब तब इसलिए किया था ताकि वो एक फ्लैट खरीद सकें. आज वो करोड़ों रुपयों के मालिक हैं और बड़ी-बड़ी गाड़ियों और प्राइवेट जेट में भी घूमते हैं. बात करें अक्षय की फिल्म भूत बंगला की, तो इसका ओपनिंग नेट कलेक्शन 15 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. वीकेंड में इन आंकड़ों के और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement