अनिल कपूर एक बार धमाका करने को तैयार हैं. वो प्राइम वीडियो की एक्शन फिल्म सुबेदार में नजर आने वाले. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें अनिल कपूर का जबरजस्त अंदाज देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनिल ने कपूर ने अब कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
पत्नी के बारे में क्या बोले अनिल कपूर?
अनिल कपूर ने बताया कि उनके घर में उनका कोई भी फैन नहीं है. उनकी पत्नी को उनके बारे में कुछ नहीं पता. मीडिया संग बातचीत में अनिल बोले- मेरे घर में कोई मेरा फैन नहीं है. जब मैं घर से निकल रहा था, तो मेरी आदत है मैं अपनी बीवी के पास रूम में जाता हूं पहले फ्लोर पर...जब मैं गया तो उन्होंने पूछा- कहां जा रहे हो? उन्हें मालूम ही नहीं कि क्या हो रहा है मेरी लाइफ में, मेरे प्रोफेशन से उनको कोई लेना-देना नहीं है. मैंने कहा कि मेरा आज ट्रेलर लॉन्च है, तो उन्होंने पूछा- कहां? किस फिल्म का?
अनिल कपूर के इस बयान पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि शादी के बाद ऐसा ही होता है. वहीं, कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं. घर-परिवार को लेकर अनिल कपूर का ये बयान वायरल हो रहा है.
हीरोइनों के बारे में अनिल मे कही ये बात
वहीं, अनिल कपूर ने अपनी को-स्टार्स संग अपने बॉन्ड पर भी बात की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम करने को तैयार ही नहीं है. वो हमेशा यंग लड़कों के साथ काम करना चाहती हैं. जो सीनियर एक्ट्रेसेस हैं, वो भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं हैं.
बता दें कि सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है. इसमें अनिल कपूर के अलावा राधिका मदान, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. फैंस फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.