scorecardresearch
 

आलिया के बर्थडे पर नीतू कपूर ने शेयर की खास फोटो, एक्ट्रेस को गले लगाती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को 28 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन को काफी जोर शोर के साथ सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर आलिया ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सभी को धन्यवाद किया है.

Advertisement
X
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को 28 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन को काफी जोर शोर के साथ सेलिब्रेट किया. आलिया भट्ट के बर्थडे की पार्टी करण जौहर के घर पर रखी गई थी. उनके इस दिन को और भी खास बनाने के लिए कई सितारों ने पार्टी में श‍िरकत की. पार्टी से इतर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी आल‍िया को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने आल‍ियां को गले लगाते हुए स्पेशल फोटो शेयर की है. 

नीतू कपूर ने शेयर की स्पेशल फोटो

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान दिखाई दे रही हैं. आलिया के साथ फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने नोट भी लिखा है. जिसमें उन्होंने आलिया को बेहद ही स्पेशल बताया. नीतू कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "कुछ हसीन पलों को कुछ बेहद खास लोगों के साथ साझा किया". इस फोटो में आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ बैठी हुई हैं. वहीं नीतू ने आलिया का हाथ थामा हुआ है. 

इंस्टाग्राम पर आलिया का दिखा ग्लैमरस लुक  

आलिया ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है. तस्वीर में आलिया ब्लैक शिमरी ऑउटफिट में नजर आ रही हैं. अपने ऑउटफिट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्मोकी आई लुक किया हुआ है. तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने सभी को प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कहा. इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर संग अन्य सेलेब्स पहुंचे थे. आलिया ने पार्टी से अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सभी को धन्यवाद किया है.

Advertisement

आलिया भट्ट वर्क फ्रंट 
अभिनेत्री ने अपना प‍िछला हफ्ता जयपुर में बिताया था, जहां वह अपनी दोस्त की शादी में शामिल हुई थीं. इस दौरान उनकी कई तस्वीरें देखी गईं, जिसमें एक्ट्रेस ने साड़ी कैरी की हुई थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र पर काम कर रही हैं. फिल्म में आपको आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.  

 

Advertisement
Advertisement