फिल्म भूत बंगला का मचअवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कॉमेडी और हॉरर के तड़के साथ बनी फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की क्लासिक कल्ट जोड़ी गुदगुदाने का दम रखती है. चार्ट-बस्टर गाने, धमाकेदार पोस्टर और प्रॉमिसिंग टीजर के बाद, मेकर्स ने 'भूत बंगला' का ट्रेलर शेयर कर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से डोज दिया है इसमें अक्षय कुमार अपने सुपरहिट कॉमिक फॉर्म में गर्दा उड़ाते हुए दिखते हैं. तब्बू के सीन्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी
अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की 'गोल्डन तिकड़ी' के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के दर्शकों को हंसने पर मजबूर करते हैं. ट्रेलर में मंगलपुर की भूतिया हवेली की कहानी को दिखाया गया है. वहां हजारों साल बाद वधुसुर लौटने वाला है. चमगादड़ों की सेना के साथ लौटकर वो सबको मारने की प्लानिंग में है. उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश हो रही है. अब वो पहले से ज्यादा शक्तिशाली भी हो गया है. लंदन से लौटे अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) इस हवेली में अपनी बहन की शादी करना चाहता है.
लेकिन हवेली में चल रही भूतियां ताकतों के फेर में कॉमेडी और हॉरर का गोलमोल होता देख सब चकरा जाते हैं. अब वधुसुर कौन है, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा. लेकिन इतना जरूर है एंटरटेनमेंट से भरपूर ये ट्रेलर फैंस का दिल खुश कर गया है. अक्षय के राजपाल यादव, असरानी संग सीन्स गजब के बने हैं. ये कहानी है भूत प्रेत और काला जादू की. तब्बू के दमदार सीन्स देख फैंस को सरप्राइज करते हैं.
यहां देखें ट्रेलर..
भूत बंगला, 14 साल बाद बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को वापस ला रही है. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दर्शकों को हंसाया है. मवी में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नजर अहम रोल में आएंगे. इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
फिल्म के 'एडवांस पेड प्रिव्यूज' 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे खिसकाई थी. अब 16 अप्रैल को मूवी धमाका करने को तैयार है. तो देर किस बात की है, धुरंधर 2 का दमदार एक्शन और थ्रिल एंजॉय करने के बाद बारी है 'भूत बंगला' के लाफ्टर रायट पर निकलने की....