scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

बॉलीवुड के 'खूंखार' विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

Bollywood Romance
  • 1/8

बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में जिस तरह सॉफ्ट गानों के साथ हीरो-हीरोइन के बीच केमिस्ट्री को दर्शाया जाता है, वो कई लोगों के दिल को छू जाती है. लेकिन जब उनकी रोमांटिक फिल्मों में एक खूंखार विलेन की एंट्री होती है, तो मजा और भी बढ़ जाता है.

Photo: India Today Archives

Bollywood Villain
  • 2/8

हीरो अपने प्यार को बचाने की खातिर विलेन से टकरा जाता है. बॉलीवुड में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपने खौफनाक लुक से जनता को डराया है. मगर जो विलेन बड़े पर्दे पर रोमांस के दुश्मन नजर आते हैं. वो असल जिंदगी में खुद कितने बड़े आशिक हैं, इसकी जानकारी बेहद कम लोगों को होगी. आइए, उन खूंखार विलेन की लव-स्टोरीज पर एक नजर डालते हैं.

Photo: IMDb

Amjad Khan
  • 3/8

बॉलीवुड के 'गब्बर' अमजद खान की लव स्टोरी बेहद रोचक है. वो शादी से पहले अपनी पत्नी शैला खान के पड़ोसी हुआ करते थे. तब एक्टर की पत्नी सिर्फ 14 साल की थीं, वहीं खुद अमजद खान कॉलेज में पढ़ाई करते थे. अमजद खान अपनी पत्नी को फारसी भाषा की क्लास दिया करते थे. इसी दौरान दोनों में प्यार बढ़ा. उनकी शादी आसानी से नहीं हुई थी. एक्टर को अपनी पत्नी के पिता राइटर अख्तर-उल-इमान को शादी के लिए मनाना पड़ा. अमजद खान ने 1972 में अपनी फिल्म 'शोले' से पहले शैला खान से शादी की. दोनों के इस दौरान तीन बच्चे हुए.

Photo: Social Media

 

Advertisement
Amrish Puri
  • 4/8

'मोगैंबो' के किरदार से बच्चे-बच्चे में खौफ पैदा करने वाले एक्टर अमरीश पुरी भी असल जिंदगी में काफी रोमांटिक किस्म के इंसान रहे. उनकी पत्नी उर्मिला साउथ से थीं और एक टीचर का काम किया करती थीं. एक्टर की मुलाकात अपनी पत्नी से तब हुई जब वो एक बीमा कंपनी में काम करते थे. अमरीश पुरी की शादी में भी काफी मुश्किलें आईं क्योंकि वो पंजाब से थे, और उनकी पत्नी साउथ की थीं. अलग कल्चर के कारण, परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था. मगर दोनों ने अपने परिवार को कैसे भी करके मनाया और फिर शादी कर ली. 

Photo: Instagram @vardhanpuri02

Kabir Bedi
  • 5/8

70s के 'हैंडसम हंक' कबीर बेदी काफी रोमांटिक रहे हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में चार शादियां की हैं, जिनसे उन्हें तीन बच्चे एक बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी और दो बेटे हुए. कबीर बेदी की पहली शादी 1969 में ओडिसी डांसर प्रतिमा से हुई. शादी के कुछ सालों बाद, एक्टर ओपन रिलेशनशिप में रहने लगे. उनकी पहली शादी पांच सालों में यानी 1974 में टूट गई. फिर उनकी दूसरी शादी 1980 में हुई, जो महज 10 साल चली. कबीर बेदी ने अपना घर तीसरी बार 1992 में बसाया, मगर वो शादी भी साल 2005 में टूट गई. अब एक्टर अपनी चौथी पत्नी परवीन दुसंज के साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं. 

Photo: Instagram @ikabirbedi

Shakti Kapoor
  • 6/8

शक्ति कपूर 80 के दौरान महिलाओं में अपनी इमेज को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. लेकिन उनकी लव स्टोरी भी बेहद शानदार रही है. एक्टर ने अपनी से 12 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरी से शादी रचाई थी. उनकी लव स्टोरी एक फिल्म सेट से शुरू हुई, जहां शक्ति कपूर चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभा रहीं शिवांगी को अपना दिल दे बैठे थे. हालांकि उनकी शादी को लेकर परिवार बिल्कुल सहमत नहीं था. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरेज कर ली. शक्ति कपूर की खातिर, शिवांगी कोल्हापुरी ने अपना शानदार एक्टिंग करियर भी छोड़ा था और हाउसवाइफ बनीं.

Photo: Social Media

boman irani
  • 7/8

बोमन ईरानी ने भी बॉलीवुड की कई फिल्में जैसे 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स' में विलेन की भूमिका निभाई है. उनकी एक्टिंग हर किसी को पसंद आती है, लेकि उनकी लव स्टोरी आमतौर पर काफी कम लोग जानते होंगे. एक्टर ने पत्नी जेनोबिया ईरानी को पहली बार अपनी वेफर की दुकान पर देखा था. दोनों की मुलाकात काफी छोटी थी, लेकिन यहीं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. काफी समय तक मिलने और बातचीत के बाद, बात डेटिंग तक पहुंची. बोमन ईरानी ने कुछ समय तक डेट करने के बाद, जेनोबिया ईरानी को शादी के लिए प्रपोज किया. 

Photo: Instagram @boman_irani 

ashutosh rana
  • 8/8

महेश भट्ट की फिल्म 'संघर्ष' में खूंखार विलेन बने आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी. एक्टर को अपनी पत्नी से तब प्यार हुआ, जब वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. वहीं रेणुका अपना नाम पहले ही बना चुकी थीं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई, जिसके बाद फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. हालांकि आशुतोष के लिए ये काफी मुश्किल टास्क था, क्योंकि रेणुका किसी का भी फोन नहीं उठाती थीं. लेकिन दोनों की किस्मत में साथ रहना लिखा था, इसलिए उनकी शादी हो गई.

Photo: Instagram @renukash710

Advertisement
Advertisement