बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर सुर्खियों में हैं. इसी साल उन्होंने फिर से अपना घर बसाया है.
मोहसिन ने निधा भट्ट संग दूसरी शादी की है. 14 जून को उन्होंने इंस्टा पर पत्नी संग निकाह की फोटो पोस्ट की थी. अब करीबन 2 महीने बाद मोहसिन ने नई तस्वीरें शेयर की हैं.
फोटोज में मोहसिन लाइट पिंक शेरवानी में हैं. वहीं निधा लहंगे में सजी-धजी दिख रही हैं. लोगों का मानना है ये उनके वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें हैं.
निधा संग खूबसूरत फोटोज शेयर कर मोहसिन ने प्यार लुटाया है. उन्होंने बताया कि निधा को अपनी जिंदगी में पाकर वो कितने खुश हैं.
मोहसिन ने लिखा- तुम बस मेरी पत्नी ही नहीं बनीं. तुम मेरा घर, मेरी शांति और मेरे हर दिन का फेवरेट हिस्सा बनी हो.
''मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा. मैं वादा करता हूं हमारी जर्नी के हर लम्हें में तुम्हें हमेशा खुश रखूंगा, तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा.''
''हम साथ में खूबसूरत जिंदगी बनाएंगे. हमेशा साथ रहेंगे. मेरी बनने के लिए बहुत शुक्रिया. मैं हमेशा तुम्हारा आभारी रहूंगा.''
फैंस ने निधा और मोहसिन की जोड़ी पर प्यार लुटाया है. उन्हें मेड फॉर ईच अदर कपल बताया है. लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं निधा स्टनिंग लगी हैं.
मोहसिन दूसरी शादी में काफी खुश हैं. 2016 में उन्होंने उर्मिला मातोंडकर से शादी की थी. 8 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया था.
2024 में दोनों अलग हुए थे. मोहसिन ने दोबारा घर बसा लिया है. लेकिन उर्मिला ने फिर से शादी नहीं की है. वो अपनी लाइफ में सिंगल ही खुश हैं.