scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ऑल-व्हाइट थीम, ग्रैंड पियानो सेट, अंदर से कुछ ऐसा दिखता है तारा सुतारिया का नया आशियाना

Tara Sutaria
  • 1/8

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के नए घर पहुंची. अपने नए यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने तारा के पूरे घर का टूर दिया.

Photo: Youtube Screengrab

Tara Sutaria
  • 2/8

तारा कुछ ही समय पहले यहां शिफ्ट हुई हैं. वो इसे अपने जीवन की नई शुरुआत भी कहती हैं. एक्ट्रेस का घर ऑल-व्हाइट थीम पर बना है, जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से सजाया है. 

Photo: Youtube Screengrab

Tara Sutaria
  • 3/8

तारा ने अपने घर को कई सारी चीजों के कलेक्शन से सजाया है. इसमें कुछ उनके पिता की पसंदीदा फिल्मों के कलेक्शन हैं, जिसे एक्ट्रेस ने शोपीस की तरह सजाकर घर में जगह दी है. 

Photo: Youtube Screengrab

Advertisement
Tara Sutaria
  • 4/8

तारा ने अपने घर में कई तरह की पेंटिंग्स भी कलेक्ट की हुई हैं. उनका कलेक्शन देखने में काफी शानदार लगा. एक्ट्रेस ने अपने घर में जगह-जगह पेंटिंग लगाई हैं, ताकि उनके घर का लुक और भी निखर सके.  

Photo: Youtube Screengrab

Tara Sutaria
  • 5/8

तारा एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं. उन्हें कई मौकों पर स्टेज परफॉरमेंस करते देखा गया है. ऐसे में संगीत का शौक रखने वाली एक्ट्रेस ने अपने नए घर पर एक बड़ा सा पियानो सेट भी रखा है.  

Photo: Youtube Screengrab

Tara Sutaria
  • 6/8

तारा का डाइनिंग एरिया भी काफी खूबसूरत और ग्रैंड नजर आया. वहां हर तरफ सिर्फ व्हाइट टोन है, मगर चेयर सभी ब्लैक रखी हुई हैं. फराह ने इसे टिपिकल गुजराती इंफ्लुएंस बताया. 

Photo: Youtube Screengrab

Tara Sutaria
  • 7/8

तारा का किचन काफी मॉर्डन तरीके से बनाया गया है. ये एक लंदन स्टाइल किचन है, जहां वॉशिंग मशीन भी रखी गई है. इस किचन को एक्ट्रेस और उनकी मां ने साथ मिलकर डिजाइन किया. 

Photo: Youtube Screengrab

Tara Sutaria
  • 8/8

तारा का नया घर देखकर फराह और उनके कुक दिलीप काफी खुश हुए. एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से इस नए आशियाने को सजाया है, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया है.

Photo: Youtube Screengrab

Advertisement
Advertisement