scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

40 साल की एक्ट्रेस, बिना शादी बनेगी मां? बोली- बच्चा गोद लेना चाहती हूं

श्रुति हासन
  • 1/8

श्रुति हासन ने हाल ही में सोहा अली खान के 'ऑल अबाउट हर' पॉडकास्ट के एक एपिसोड में अपने शरीर, दर्दनाक पीरियड्स और एडॉप्शन के बारे में खुलकर बात की.
 

श्रुति हासन
  • 2/8

40 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 14 साल की उम्र से ही ये कहा जाता आ रहा था कि पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से उनके लिए कंसीव करना मुश्किल हो सकता है. 
 

श्रुति हासन
  • 3/8

वो कहती हैं कि मुझे हमेशा से यही सुनने को मिलता रहा कि PCOS और चाइल्डबर्थ या कंसेप्शन, इसके बारे में भूल ही जाओ. ये मुश्किल होने वाला है. 
 

Advertisement
श्रुति हासन
  • 4/8

 श्रुति ने बताया कि जब वो डॉक्टर से मिलीं, तो उन्होंने 'बायोलॉजिकल क्लॉक' से डराने के बजाय उनके सामने सभी ऑप्शन्स रखे, भले ही वो अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं.

श्रुति हासन
  • 5/8

श्रुति ने खुलासा किया कि उनकी गाइनकोलॉजिस्ट ने उन्हें एग फ्रीज कराने का ऑप्शन दिया, जो कि अपने आप में आसान प्रक्रिया नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि ये शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से थका देने वाला होता है.

श्रुति हासन
  • 6/8

एक्ट्रेस ने कहा कि डॉक्टर ने कहा कि वो जब भी मां बनने के लिए रेडी हों. मां बन सकती हैं. मां बनने के बहुत सारे ऑप्शन हैं. 

श्रुति हासन
  • 7/8

श्रुति ने कहा कि मैं एडॉप्ट करने के लिए भी तैयार हूं. मैं वास्तव में बस मां बनना चाहती हूं, मैं निश्वित रूप से इसे करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि डॉक्टर संग उनकी बातचीत आंख खोल देने वाली थी. 

श्रुति हासन
  • 8/8

एक्ट्रेस ने माना कि वो इससे पहले ये बातचीत करने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि डॉक्टर उन्हें बता देंगी कि वो कंसीव नहीं कर पाएंगी. 

Advertisement
Advertisement