scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

झोपड़ी में रहती है इंफ्लुएंसर, फराह खान को खिलाया खाना, कौन है शाहिदा अंसारी?

शाहिदा अंसारी
  • 1/9

फराह खान, बॉलीवुड के साथ-साथ यूट्यूब की भी जान बन चुकी हैं. उनके कुकिंग व्लॉग को काफी पसंद किया जाता है. वीडियो में फराह अपने कुक दिलीप के साथ-साथ अलग-अलग सितारों के घर पहुंचती हैं और लजीज खाना पकाती हैं. हाल ही में उन्हें इंफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी के घर पर देखा गया.

शाहिदा अंसारी
  • 2/9

शाहिदा अंसारी, इंस्टाग्राम की फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं. वो मुंबई के स्लम में रहती हैं. फराह खान के कुकिंग व्लॉग शाहिदा को देखना फैंस के लिए काफी सरप्राइज की बात थी. फराह ने न सिर्फ शाहिदा का घर देखा बल्कि उनके साथ खाना भी पकाया.

शाहिदा अंसारी
  • 3/9

फराह खान और दिलीप के साथ शाहिदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अगर आप शाहिदा अंसारी उर्फ शाहिदा आपा को नहीं जानते हैं, तो चाहिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं.

Advertisement
शाहिदा अंसारी
  • 4/9

उन्हें अपनी मस्तमौला बातों और गुस्सैल अंदाज के लिए जानी जाने वाली शाहिदा के वीडियो अक्सर हम सभी के इंस्टा फीड पर यूं ही आ जाते हैं. फराह खान से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था, जिसे उनके पति ने सपोर्ट किया और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर दिया.

शाहिदा अंसारी
  • 5/9

शाहिदा अंसारी ने लगभग 8 साल पहले अपने इंस्टाग्राम पर इंफ्लुएंसर बनने के सफर को शुरू किया था. उन्हें हाल ही में सफलता का स्वाद मिलना शुरू हुआ है. कुछ दिन पहले ही शाहिदा ने प्लेटफॉर्म पर एक मिलियन फॉलोअर्स क्रॉस किए हैं.

शाहिदा अंसारी
  • 6/9

शाहिदा के कंटेंट की खासियत कोई शो-शा नहीं है, बल्कि स्लम के छोटे-से घर में उनकी जिंदगी की. कपड़े धोते हुए, खाना पकाते हुए, रोड पर चलते हुए, पति से लड़ते हुए, हर तरह की वीडियो शाहिदा शेयर करती हैं. 

शाहिदा अंसारी
  • 7/9

अगर आपने ध्यान दिया हो तो शाहिदा और उनका परिवार एक कमरे के मकान में रहता है. फराह ने उनसे पूछा कि उनके घर में कितने लोग हैं तो इंफ्लुएंसर ने कहा- 10. उन्होंने ये भी कहा कि सभी इस घर में जाने कैसे फिट हो जाते हैं और साथ रहते हैं.

शाहिदा अंसारी
  • 8/9

शाहिदा अंसारी का एक वीडियो 2024 में वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने कहा था- माय लाइफ, माय रूल्स. इसके अलावा वो हर संडे को वीडियो पोस्ट करती हैं और बताती हैं कि वो देर से उठी हैं और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

शाहिदा अंसारी
  • 9/9

शाहिदा अंसारी और फराह खान की पहली मुलाकात दिसंबर 2025 में हुई थी. शाहिदा को फराह के यूट्यूब रियलिटी शो 'आंटी किसको बोला' में देखा गया था. यहां फराह ने इंफ्लुएंसर से वादा किया था कि वो किसी दिन उनके साथ कुकिंग वीडियो बनाएंगी, जिसे अब डायरेक्टर ने पूरा कर दिया है.

Photos: Instagram/@sahida__ansari/Screengrab

Advertisement
Advertisement
Advertisement