scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

गिनती की फिल्म-ना विज्ञापन-ना प्रमोशन, फिर भी आलीशान लाइफ जीती हैं रेखा, कैसे होती है कमाई?

रेखा
  • 1/9

रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं. एक वक्त था जब पर्दे पर उनकी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती थीं. अब वो पर्दे से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं.

रेखा
  • 2/9

रेखा एक सदाबहार एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो हमेशा जवान और खूबसूरत नजर आती हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद उन्होंने अच्छी लाइफस्टाइल मेंटेन की हुई है. 
 

रेखा
  • 3/9

लाखों-करोड़ों लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर रेखा की कमाई कहां से होती हैं. क्योंकि ना तो वो ज्यादा फिल्म करती हैं. ना विज्ञापन और ना ही टीवी शोज. आखिर ऐसे में उनकी इनकम का जरिया है क्या. 
 

Advertisement
रेखा
  • 4/9

masala की रिपोर्ट में रेखा की कमाई का जरिया बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा और उनके परिवार के पास मुंबई और दक्षिण में कुछ प्रॉपर्टीज हैं. उन्होंने उनमें से कुछ को किराए पर दिया हुआ है और वो अपनी हिस्सेदारी लेती हैं. मतलब प्रॉपर्टी कमाई का बड़ा जरिया है. 

रेखा
  • 5/9

अगर वो कोई फिल्म साइन करती हैं, तो आज भी अच्छी फीस लेती हैं. आखिरी बार उन्हें 2018 में रिलीज हुई 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देखा गया था. फिल्म में उनकी गेस्ट अपीरियंस थी. रेखा ज्यादा ब्रांड ऐड शूटिंग नहीं करतीं हैं पर एंडोर्समेंट के लिए पैसे लेती हैं. सिर्फ उनकी तस्वीरें बिलबोर्ड पर लगाना या स्टिल शूट कराना भी एंडोर्समेंट माना जाता है. 

रेखा
  • 6/9

रेखा ने खुद कहा है कि वो हिसाब-किताब रखने वालों में से हैं. वो जब अपने करियर के पीक पर थीं तब से बैंक में पैसे जमा करने शुरू कर दिए थे. वो पारिवारिक, मिडिल‑क्लास मूल्यों में विश्वास करती हैं और पैसा जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करतीं हैं. इसलिए आप उन्हें हर बार डिजाइनर कपड़े, महंगी कारों से घूमते या महंगे विदेशी टूर पर जाते नहीं देखेंगे. 
 

रेखा
  • 7/9

ज्यादातर एवार्ड शो आदि में उनकी मौजूदगी फंडिंग पर बेस्ट होती है. रेखा के पास पुराना और वफादार स्टाफ है. उनका ड्राइवर और चौकीदार दशकों से साथ हैं. उनकी सेक्रेटरी फरजाना हमेशा उनके साथ रहती हैं. मतलब वो दिखावे पर बहुत खर्च नहीं करती हैं.

रेखा
  • 8/9

रेखा राज्यसभा की नॉमिनेटेड सदस्य भी रही हैं. राज्यसभा के सदस्य होने के नाते उन्हें वेतन और कुछ सुविधाएं मिलती हैं. इस पर कभी-कभी बहस भी हुई थी कि उनकी उपस्थिति कम और सैलरी ज्यादा है. वो कपड़ों पर भी ज्यादा खर्च नहीं करती हैं.
 

रेखा
  • 9/9

रेखा को कई बार टीवी शोज प्रमोट करने के लिए बुलाया जाता है, जिसके लिए वो पैसा लेती हैं. बड़े-बड़े बिजनेस शोज या इवेंट लॉन्चिंग के लिए भी रेखा को अच्छी फीस ऑफर की जाती है. तो कुल मिलाकर रेखा के पास ऐसे कई कमाई के जरिए हैं, जिससे वो फिल्मों से ज्यादा कमा लेती हैं. वो जितना कमाती हैं उसे काफी किफायत से खर्च करती हैं. 
 

All Photos: Instagram @legendaryrekhaofficial

Advertisement
Advertisement
Advertisement