बॉलीवुड डीवा पूजा बेदी की पहली शादी नहीं चली. उन्होंने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला संग शादी की थी. 2003 में उनका तलाक हो गया था.
इस रिश्ते से पूजा के दो बच्चे हैं. शादी टूटने के बाद पूजा का प्यार से भरोसा नहीं टूटा. वो बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर संग रिश्ते में हैं. फरवरी 2019 में उनकी सगाई हुई थी.
दोनों की सगाई को 8 साल हो चुके हैं. लेकिन अभी तक पूजा ने मानेक संग शादी नहीं की है. एक्ट्रेस का कहना है शादी का उनका कोई इरादा नहीं है. सगाई तक ठीक है.
पूजा के मुताबिक, सगाई का कमिटमेंट उनके लिए काफी है. वो साथ में रहना चाहते हैं. लेकिन शादी उनके विजन में फिट नहीं बैठती.
विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में पूजा ने कहा- मैं मानेक के साथ रिलेशनशिप में हूं. हमारी सगाई को 8 साल हो चुके हैं. लोग पूछते हैं कि शादी कब करोगी? मैं कहती हूं कि मुझे नहीं करनी शादी.
''सगाई का मतलब है कि कोई आपकी उंगली में अंगूठी पहनाए और कहे कि वो आपसे शादी करना चाहता है. वो आपके साथ पूरी जिंदगी एक साथी, प्रेमी, पति और अपने बच्चों के पिता के रूप में रहना चाहता है.''
''ये कमिटमेंट हो चुका है, जो कि हमारे लिए काफी है. ऐसे में एक पेपर साइन करने और अपने निजी मामले में सरकार को शामिल करने का क्या कोई मतलब रह जाता है. इसकी हमें जरूरत नहीं है.''
''पूजा ने बताया कि शादी ना करने की वजह से उनके फाइनेंशियल अफेयर सिंपल हैं. मानेक भी तलाकशुदा हैं, उनके भी दो बच्चे हैं. हमारे केस में उनकी संपत्ति उनके बच्चों को मिलेगी और मेरी मेरे बच्चों को.''
''हम दोनों कमा रहे हैं, दोनों ही इंडिपेंडेंट हैं. हम दोनों को ही एक दूसरे की तरफ से फाइनेंशियल सिक्योरिटी नहीं चाहिए. हम साथ हैं, लेकिन साथ रहने को मजबूर नहीं हैं.''
पूजा ने कहा कि वो लिव-इन में नहीं हैं. बिना शादी किए वो अच्छी लाइफ जी रही हैं. मानेक गोवा में रहते हैं. वो मुंबई में. दोनों को एक-दूसरे का पर्सनल स्पेस मिलता है.