scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

8 साल तक ठुकराया प्रपोजल, पीछे पड़े रहे अंगद, प्रेग्नेंट होने पर शादी के लिए मानी नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 1/10

पावर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 2018 में गुरुद्वारे में इंटीमेट वेडिंग की थी. इससे पहले तक कपल ने अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा था.
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 2/10

अचानक से हुई अंगद और नेहा की शादी ने फैंस को हैरान कर डाला था. फिर अचानक 6 महीने बाद नेहा ने बेटी को जन्म दिया. जिसकी वजह से कपल के रिश्ते की टाइमलाइन सुर्खियों में आ गई.
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 3/10

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अंगद ने बताया वो 8 साल तक नेहा के पीछे पड़े  थे. उन्होंने बताया कैसे प्रेग्नेंसी उनके शादी करने का कारण बनी.
 

Advertisement
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 4/10

अंगद के मुताबिक, नेहा के लिए उनकी फीलिग्स सालों तक एक तरफा थी. वो 8 साल तक नेहा के पीछे रहे थे. लेकिन नेहा ने कभी हां नहीं कहा.
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 5/10

अंगद ने बताया कि नेहा बिजी रहती थीं. वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं. तब नेहा किसी रिश्ते के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती थीं.
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 6/10

अंगद को पहली नजर में नेहा से प्यार हो गया था. पहली मुलाकात उनकी जिम में हुई थी. नेहा ट्रेडमिल पर रनिंग कर रही थीं. अंगद पीछे खड़े होकर नेहा को नोटिस कर रहे थे.
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 7/10

जब नेहा से हां सुनने को नहीं मिली, तो अंगद ने उनकी मम्मी संग बॉन्ड बनाया. रिश्ते के लिए एक्ट्रेस के पेरेंट्स मान गए थे. लेकिन नेहा ने अंगद को सालों इंतजार कराया. 
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 8/10

कपल के मुताबिक, नेहा की प्रेग्नेंसी उनके रिश्ते के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. नेहा ने कहा- शुक्र है हम प्रेग्नेंट हुए. बेटी हमारे रिश्ते लिए ब्लेसिंग बनकर आई.
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 9/10

''वरना तो आप इधर-उधर नजरें मारते रहते हो. जिस प्यार की तलाश आपको थी, वो तो आपके सामने खड़ा था. लेकिन हम हमेशा दूर तक नजरें घुमाते हैं. जबकि अंगद पूरा समय मेरे साथ था.''
 

Advertisement
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 10/10

नेहा बोलीं- हमारी बेटी हमें साथ लेकर आई, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी इसलिए हमें शादी करनी ही थी. पूरा यूनिवर्स पहले अंगद, फिर मेरे और फिर हमारे लिए साथ आया.
 

All Photos: Instagram @nehadhupia
 

Advertisement
Advertisement