scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पहाड़ों पर बना नीना गुप्ता का लैविश कॉटेज, 5 स्टार होटल भी फेल, पति संग बसाया आशियाना

नीना गुप्ता
  • 1/10

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जो मुंबई की भीड़भाड़ से दूर शांति में जिंदगी जीना पसंद करते हैं. लेजेंडरी एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी इनमें से एक हैं. उनका उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में लैविश कॉटेज बना हुआ है.
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

नीना गुप्ता
  • 2/10

मुक्तेश्वर के पहाड़ों में नीना का ये आलीशान कॉटेज बना हुआ है. यहां वो अपने पति विवेक मेहरा संग रहती हैं. दोनों साथ में सुकून के पल बिताते हैं. एक्ट्रेस ने कई दफा अपने इस आशियाने की झलक इंस्टा पर दिखाई है. 
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

नीना गुप्ता
  • 3/10

नीना ने इंस्टा पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो मुक्तेश्वर के अपने घर पर ठहरी हुई हैं. मुंबई की तेज धूप में कई दिनों तक शूटिंग करने के बाद वो पहाड़ों में अपने घर लौट आई हैं.
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

Advertisement
नीना गुप्ता
  • 4/10

नीना ने अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाई है. पेड़ पौधों से चारों तरफ घिरा हुआ उनका ये घर बेहद खूबसूरत है. नीना का ये लैविश घर शांत माहौल, शुद्ध ताजी हवा और नेचर की खूबसूरती को दिखाता है.
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

नीना गुप्ता
  • 5/10

उनके घर की खिड़कियों से खूबसूरत वादियां दिखती हैं. कोजी इंटीरियर, वॉर्म लाइट इस कॉटेज की खूबसूरती बढ़ाते हैं. नीना इसे अपना हॉलिडे होम भी कहती हैं.
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

नीना गुप्ता
  • 6/10

नीना के लैविश कॉटेज में रस्ट वुडन इंटीरियर का काम हुआ है. घर का मिनिमलिस्ट डिजाइन शांति और इंटीमेट माहौल क्रिएट करता है. घर के हर कोने से हिमालय की चोटियां दिखती हैं. 
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

नीना गुप्ता
  • 7/10

सनसेट और सनराइज के अद्भुत व्यू का मजा लिया जा सकता है. घर के बाहर एक गार्डन और टैरेस है. जहां नीना नेचर के बीच वक्त बिताती हैं. चाय की चुस्कियां लेती हैं. योगा करती हैं. 
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

नीना गुप्ता
  • 8/10

नीना का ये घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है. बैकयार्ड में बड़ा सा गार्डन, हरे भरे पहाड़ इस लोकेशन को खास बनाते हैं. 
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

नीना गुप्ता
  • 9/10

सर्दियों में उनका घर पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है. नीना ने लॉकडाउन के वक्त यहां काफी टाइम बिताया था. वो पति संग वीडियोज शेयर करती थीं.
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

Advertisement
नीना गुप्ता
  • 10/10

वुडन इंटीरियर और लग्जरी से भरपूर इस कॉटेज की कीमत 30 करोड़ के आसपास बताई जाती है. उनकी बेटी मसाबा भी अक्सर यहां विजिट करती हैं. 
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

Advertisement
Advertisement