इंडियन आइडल 1 में दिखे राहुल वैद्य 1 बच्ची के पिता हैं. वो पत्नी दिशा परमार संग हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.
शो में बातों ही बातों में राहुल ने हिंट दिया कि वो दूसरा बच्चा चाहते हैं. लेकिन दिशा इसके लिए तैयार नहीं हैं.
नकुल ने कहा कि दूसरा बच्चा सुकून लेकर आता है. वो परेशान नहीं करता. दूसरे बच्चे को पालना आसान होता है.
राहुल ये बात सुनकर दिशा की तरफ इशारा करते हुए इसे बार-बार दोहराने को कहते हैं. वो नकुल से कहते हैं- तुम्हारा मतलब दूसरा बच्चा आसानी से पाल सकते हैं.
नकुल उनका इशारा समझते हैं. वो अपनी कुर्सी दिशा के करीब लेकर जाते हैं और दूसरे बच्चे की तरफदारी करते हुए डायलॉग बोलते हैं.
दूसरे बच्चे की बात होने पर दिशा शरमाते हुए NO कहती हैं. नकुल ने कहा कि सभी को दूसरा बच्चा करना चाहिए.
दिशा ने कहा कि वो दूसरा बच्चा हमेशा से चाहती थीं. लेकिन अगर तुम उनकी बेटी नव्या संग समय बिताओगे तो मालूम पड़ेगा. वो बहुत डिमांडिंग है.
अब देखना होगा राहुल की दूसरे बच्चे की ये विश कब पूरी होती है.
All Photos: Instagram @rahulvaidyarkv