इंडियन आइडल 16 की स्टैंडआउट कंटेस्टेंट अमृता राजन ने आखिरकार अपना ऑफिशियल प्लेबैक सिंगिंग डेब्यू कर लिया है. कमाल की बात ये है कि अमृता राजन का डेब्यू किसी छोटे बजट की फिल्म नहीं, बल्कि भव्य रामायण से हुआ है.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म के लिए ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है. इसके लिरिक्स विनायक शशिकुमार ने लिखे हैं. मलयालम वर्जन में रिलीज हुआ गाना “जय जय राम” हरिहरन और अमृता राजन की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है.
हिंदी वर्जन पहले ही रिलीज हो चुका है और करोड़ों व्यूज बटोर चुका है. अब मलयालम वर्जन ने अमृता के डेब्यू पर फोकस शिफ्ट कर दिया है. अमृता राजन का सफर किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रहा.
केरल से निकली इस सिंगर ने इंडियन आइडल सीजन 16 में अपने ऑडिशन से ही धमाल मचा दिया था. उनका “हे रामा ये क्या हुआ” परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ नेशनल लेवल पर चर्चा का विषय बना.
जजेस श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह तक उनकी बेबाक स्टेज प्रेजेंस और वोकल कंट्रोल की तारीफ करते नहीं थके. इंडियन आइडल में अमृता टॉप कंटेस्टेंट्स में रहीं. हालांकि, वो शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी कम होने के बजाय और बढ़ी.
शो के बाद उन्होंने अपना ओरिजिनल सॉन्ग “कडलिन्नाझम” भी रिलीज किया, जो इंटरकॉन्टिनेंटल म्यूजिक अवॉर्ड्स में सराहा गया. अब रामायण जैसी भव्य फिल्म से ऑफिशियिली उनका सिंगिंग डेब्यू हो चुका है.
बिग डेब्यू पर अमृता इमोशनल हो गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर मेरा डेब्यू - रामायण. ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया गया गाना. सिंगर- हरिचरण, अमृता राजन. मलयालम लिरिक्स - विनायक शशिकुमार. शब्दों में बयां न कर सकने वाली खुशी और आभार.