scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पूजा से गायब T-Series की मालकिन, पति ने बहनों संग किया मेहमानों का वेलकम, टूटा रिश्ता?

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 1/8

24 सितंबर को मुंबई स्थित टी-सीरीज के ऑफिस में सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया. इस पूजा में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और भूषण कुमार भी नजर आए.

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 2/8

टी-सीरीज ऑफिस में हुई पूजा में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और अन्य हस्तियां पहुंचींं. सितारों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और कंपनी की तरक्की और आने वाले प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए प्रार्थना की. 

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 3/8

तस्वीरों में भूषण कुमार अपनी बहनों टी-सीरीज के ऑफिस में नजर आए. पूजा-पाठ के माहौल में उन्होंने वो हर किसी से हंस-हंस कर बात करते दिखे. 
 

Advertisement
टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 4/8

 इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के अलगाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 5/8

दिव्या की गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे दोनों के रिश्ते में चल रही अनबन से जोड़ना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ का मानना है कि किसी कार्यक्रम में शामिल न होना अपने आप में अलगाव का सबूत नहीं है.
 

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 6/8

भूषण कुमार और दिव्या खोसला के रिश्ते को लेकर अफवाहें नई नहीं हैं. फरवरी 2024 में दिव्या ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘कुमार’ सरनेम हटा लिया था और अपने नाम की स्पेलिंग में भी बदलाव किया था.

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 7/8

इसके बाद उनके टी-सीरीज अकाउंट को अनफॉलो करने की खबरों ने तलाक की अटकलों को और हवा दे दी थी. उस समय टी-सीरीज के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज किया था.  बयान में कहा गया था कि दिव्या ने ज्योतिषीय मान्यताओं के चलते अपने नाम में बदलाव किया है और यह उनका निजी फैसला है. ये भी साफ किया था कि दोनों के अलग होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

टी-सीरीज ऑफिस में पूजा
  • 8/8

दिसंबर 2025 में एक ऑनलाइन सवाल-जवाब सेशन के दौरान दिव्या से भूषण कुमार के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने साफ कहा था, “नहीं, लेकिन मीडिया ऐसा जरूर चाहता है.” उनके जवाब के बाद माना गया था कि दोनों के बीच अलगाव की खबरें महज अफवाह हैं. अब टी-सीरीज की पूजा में दिव्या के नजर नहीं आने से इन चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है. अभी तक दिव्या खोसला या भूषण कुमार की ओर से इस बारे में कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

All Photos: Vinod Singh 
 

Advertisement
Advertisement