एक्ट्रेस कंगना शर्मा बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं. वो ग्लैमर वर्ल्ड की बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं जैसी दिखती हूं. वैसी हूं नहीं. कंगना ने बताया कि मेरी शादी हुई थी 2020 में. ये अरेंज मैरिज थी. लेकिन मैं उसे जानती थी. तो मेरी मां ने कहा कि शादी कर लो.
'हम 6 महीने से एक-दूसरे को जानते थे. तब मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आ चुकी थी. मैंने कपिल शर्मा शो किया था. ग्रेट ग्रैंड मस्ती कर ली थी.'
'बाकी लड़कियों की तरह मेरा भी सपना था कि मेरी शादी हो, लेकिन मेरे साथ धोख हुआ. मुझे किस बात की सजा मिली. मैं उसके बच्चे की मां थी. मैंने उसके लिए सब कुछ छोड़ दिया. मैं एक सेक्योर फैमिली ढूंढ़ रही थी.'
'बच्चा होने के बाद उसने घर आना छोड़ दिया. 2022 में जब वो जेल गया, तो मुझे बहुत कुछ पता चला. पति के लिए मैंने बहुत सारी चीजें की. मैं जेल में बैठी रहती थी.'
'वो पहले से शादीशुदा था. खुद को पाने के चक्कर में खुद से दूर हो गई. मुझे डॉक्टर ने मना किया था बच्चा करने के लिए, क्योंकि मुझे बैक में दिक्कत थी.' एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके पति उन्हें मारते भी थे.
'डॉक्टर ने कहा था कि अगर मैं बच्चा किया, तो मर सकती हूं. लेकिन उसने मुझसे कहा कि बच्चा करो. डॉक्टर की बातों में मत आओ. मैं बच्चे की वजह से हूं.'
वो कहती हैं कि मैं जो कर रही हूं, अपने बेटे के लिए कर रही हूं. उसकी वजह से मैंने ब्रांड शुरू किया. मैंने जो ब्रांड शुरू किया. मैंने सोचा है कि मैं जरुरतमंद बच्चों की मदद करूंगी.
कंगना का डिवोर्स केस कोर्ट में है. उन्होंने बताया कि पांच सालों में उनका बेटा 3 बार अपने पिता से मिला होगा. वो कहती हैं कि मैं बोल्ड दिखती हूं, लेकिन वैसी हूं नहीं. मुझे पैसे के लिए जो करना पड़ा. मैंने किया. मुझे कोई पछतावा नहीं है. एक ये भी पछताना है कि इस इंडस्ट्री में टैलेंट का कोई मोल नहीं है. टैलेंटेड लोगों को लोग लेते ही नहीं हैं.
All Photos: Instagram @kangnasharma16