कहते है कि बहनें एक दूसरे परछाई होती हैं. वो एक दूसरे के सुख-दुख की साथी होती हैं. दिग्गज सिंगर आशा भोसले का भी उनकी बहन लता मंगेशकर संग काफी खूबसूरत रिश्ता था.
(Photo: Social Media)
आशा भोसले जब डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' में गेस्ट के तौर पर आई थीं, तब उन्होंने लता मंगेशकर संग अपने रिश्ते पर बात की थी. शो में बहन को याद करके आशा भोसले रो पड़ी थीं.
(Photo: Social Media)
आशा भोसले ने बताया था कि लता मंगेशकर ने निधन से 5-6 महीने पहले आशा भोसले को बुलाकर , अपने अंदाज में कहा, आशा क्या चाहिए, मांग लो आज लता मंगेशकर से. उन्हें जो चाहिए वो उनसे मांग सकती हैं. ऐसे में आशा भोसले ने अपनी बहन से एक पुरानी साड़ी पर उनके सिग्नेचर मांगे थे.
(Photo: Social Media)
आशा भोसले ने बताया कि जब सिग्नेचर कर रही थीं तब पेन चल नहीं रहा था. मैंने कहा बस जैसा है वैसे कर दो दीदी. आशा ने वो साड़ी गर्व के साथ शो में दिखाई थी. आशा ने कहा था कि लता दीदी की साड़ी उनके लिए दुनिया की तमाम दौलत से ज्यादा कीमती है.
(Photo: Social Media)
बचपन के दिनों को याद करते हुए आशा भोसले ने ये भी बताया था कि कोल्हापुर में बहुत सारे पेड़ थे और लता गुलमोहर के पेड़ पर पत्थर फेंकती थीं, तो दूसरे लोग उनका पीछा करते थे.
(Photo: Social Media)
आशा ने बहन लता की दी हुई एक अहम सीख भी बताई थी. उन्होंने कहा था कि लता मंगेशकर का मानना था कि माता-पिता के पैर धोकर उस पानी को पीना आशीर्वाद के बराबर है, क्योंकि माता-पिता भगवान समान होते हैं.
(Photo: Social Media)
आशा ने बताया था कि लता के कहने पर उन्होंने एक बार अपने माता-पिता के पैर धोए थे. बड़ी बहन ने वो पानी पीने से मना कर दिया था, लेकिन लता के कहने पर उन्होंने वो पानी पी लिया था.
(Photo: Social Media)
दुख की बात ये है कि अब आशा भोसले अब हमारी बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है.
(Photo: Social Media)
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
(Photo: Social Media)