अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
गैब्रिएला तस्वीरों में अपने स्वीटहार्ट बॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल संग रोमांटिक होती नजर आईं. अर्जुन और गैब्रिएला ने एक दूजे को प्यार से लिपलॉक किया. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
एक दूसरी तस्वीर में अर्जुन और गैब्रिएला एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे. दोनों एक दूजे से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
बर्थडे पार्टी में गैब्रिएला ने स्ट्रॉबेरी केक भी काटा. वो शिमरी बैकलेस ड्रेस में सुपर स्टनिंग लगीं. ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप में गैब्रिएला के बोल्ड लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
गैब्रिएला ने प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस में भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. वो गार्डन में किलर पोज देती दिखीं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
गैब्रिएला की बात करें तो वो एक पॉपुलर मॉडल हैं. वो 39 साल की हैं. बीते कुछ सालों से वो 53 साल के अर्जुन रामपाल संग रिश्ते में हैं. दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर है. मगर उम्र कभी उनके रिश्ते में दीवार नहीं बनी.
गैब्रिएला और अर्जुन कई सालों से लिव-इन रिलेनशिप में रह रहे हैं. कपल बिना शादी के ही 2 बेटों का पेरेंट बन चुका है. हालांकि, उन्होंने अब तक अपने रिश्ते पर शादी की मुहर नहीं लगाई है.
अर्जुन रामपाल तलाकशुदा हैं. उनकी पहली शादी साल 1998 में मेहर जेसिया से हुई थी. मगर शादी के 21 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं.