scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

वो सिंगर, जिसने 4 बार रचाई शादी, पाकिस्तान संग गद्दारी के लगे आरोप

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 1/10

पाकिस्तान से आकर भारत में बसे मशहूर सिंगर अदनान सामी अपनी रूहानी आवाज और गायकी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 2/10

अदनान की लव लाइफ अक्सर विवादों से घिरी रही, क्योंकि उन्होंने एक या दो बार नहीं, बल्कि चार बार शादी की है. उनके कई रिश्ते टूटे, मगर फिर भी प्यार से उनका विश्वास कभी नहीं उठा. 
 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 3/10

अदनान सामी ने पहली शादी साल 1993 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की थी. यह शादी उस समय काफी चर्चा में रही. दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम अजान सामी खान है. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ साल बाद 1996 में दोनों अलग हो गए.
 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

Advertisement
अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 4/10

पहली शादी टूटने के बाद अदनान ने दूसरी बार प्यार को मौका दिया. उन्होंने दुबई की बिजनेसवुमन सबा गलदारी से दूसरी शादी की. मगर अफसोस यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया. 2003 में दोनों अलग हो गए.

 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 5/10

खास बात यह है कि अलग होने के बाद अदनान और सबा गलदारी साल 2008 में फिर से निकाह करके शादी के बंधन में बंध गए. अदनान सामी का ये तीसरा निकाह था. लेकिन 1 साल बाद ही 2009 दोनों ने फिर से तलाक ले लिया और हमेशा के लिए रास्ते अलग कर लिए.
 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 6/10

बार-बार रिश्ते टूटने के बावजूद अदनान सामी ने प्यार पर भरोसा नहीं छोड़ा. उनकी जिंदगी में कई बार ऐसा लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी. इसी वजह से उनकी लव लाइफ लंबे समय तक सुर्खियों में रही.

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 7/10

आखिरकार साल 2010 में उनकी जिंदगी में रोया सामी खान आईं. यह रिश्ता उनके लिए खास साबित हुआ. दोनों ने शादी की और इसके बाद अदनान की पर्सनल लाइफ पटरी पर आई. इस शादी से उनकी एक बेटी भी है.
 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 8/10

आज अदनान सामी अपनी तीसरी पत्नी और बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. कई इंटरव्यू में वो बता चुके हैं कि हर रिश्ते को सम्मान देना चाहिए, भले ही वो आगे न चल पाए. उनका मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ना जरूरी होता है.

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 9/10

अदनान सामी सिर्फ अपनी लव लाइफ ही नहीं, बल्कि अपनी नागरिकता को लेकर भी चर्चा में रहे. पाकिस्तान में जन्मे अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता ले ली है. वो अब भारत में रहते हैं. इस फैसले के बाद उन्हें पाकिस्तान में आलोचना का सामना करना पड़ा.

 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

Advertisement
अदनान सामी ने 4 बार की शादी
  • 10/10

पाकिस्तान के लोगों ने उन पर अपने देश से गद्दारी के आरोप भी लगाए. उनकी वफादारी पर सवाल उठे. अदनान सामी को पाकिस्तान में अब तक ट्रोल किया जाता है. हालांकि, भारत में बसकर वो काफी ज्यादा खुश हैं. 

 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

Advertisement
Advertisement