मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले मशहूर एक्टर रजनीश दुग्गल पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बने हुए हैं. इन दिनों वे अपनी चर्चित वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सीजन 2 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले रजनीश की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिनसे उनके फैंस आज भी अनजान हैं. हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी जिंदगी, कृष्ण भक्ति और अपनी 21 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले और दिलचस्प खुलासे किए हैं. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने आध्यात्मिक सफर पर बात करते हुए रजनीश ने बताया कि जब वे करीब दस साल के थे, तब उनके पिता का वृंदावन आना-जाना शुरू हुआ था. फिर बांके बिहारी जी और राधा रमण जी का ऐसा बुलावा आया कि उनका पूरा परिवार कृष्ण भक्ति में पूरी तरह रम गया. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
कृष्ण भक्ति में डूबने का असर रजनीश के पूरे परिवार के रहन-सहन और खान-पान पर पड़ा. एक्टर ने बताया कि उनका परिवार रातों-रात पूरी तरह से शाकाहारी बन गया. स्थिति यह है कि आज भी उनके घर में लहसुन और प्याज तक का इस्तेमाल नहीं होता, क्योंकि घर में बनने वाला हर भोजन पहले ठाकुर जी (भगवान कृष्ण) को भोग लगाया जाता है. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
रजनीश दुग्गल की शादी को 21 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और वक्त के साथ उनका और पत्नी पल्लवी का रिश्ता और भी मजबूत हुआ है. काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने पर बात करते हुए रजनीश ने कहा कि हर किसी के लिए काम और परिवार दोनों जरूरी होते हैं, लेकिन उनके लिए परिवार हमेशा काम से एक कदम आगे ही रहा है. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
एक्टर ने कहा कि पल्लवी उनके लिए बहुत मायने रखती हैं और इसी वजह से उन्होंने ऐसी कई फिल्मों में काम करने से साफ मना कर दिया, जिनसे उनके और पत्नी के रिश्ते पर कोई आंच आ सकती थी. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में आगे बात करते हुए रजनीश ने याद किया कि उन्होंने अपना पहला किसिंग सीन भी अपनी पत्नी पल्लवी से चर्चा करने के बाद ही शूट किया था. हालांकि, जब उसके बाद उनके पास लगातार उसी तरह के रोल्स के ऑफर्स आने लगे, तो उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स को ठुकराना शुरू कर दिया. (Photo: Instagram/rajnieshduggall)
रजनीश अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और उनका ख्याल रखते हैं. वे हर साल अपनी पत्नी पल्लवी के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखते हैं. उनका मानना है कि जब पत्नी उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए भूखी रह सकती है, तो वे अपनी पत्नी के लिए यह व्रत क्यों नहीं रख सकते? (Photo: Instagram/rajnieshduggall)